सब टीवी के कॉमेडी सीरियल में गुदगुदाएगा देवभूमि का ये एक्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के कांगड़ा जिले के शाहपुर के डढंब (डडियाला कॉलोनी) निवासी भानू आज से सब टीवी में प्रसारित होने वाले मशहूर कॉमेडी सीरियल चड़ियाघर में नजर आएंगे। चिडियाघर नाटक में भानू पप्पू दा फायर का किरदार निभाएंगे। इसमें वे जज बने हैं।
भानू के साथ अदाकारा मुन्नी पहाड़न भी बतौर अभिनेत्री कार्य कर रही हैं। धारावाहिक में डांस प्रतियोगिता चल रही है। इसमें भानू जज होंगे। यह पहला मौका नहीं है जब भानू छोटे पर्दे पर दिखेंगे। शाहपुर के भानू सूर्यम इससे पहले भी अभिनय के क्षेत्र में खूब नाम कमा चुके हैं।
इन सीरियल में भी काम कर चुके हैं भानू
सावधान इंडिया, तारक मेहता का उलटा चश्मा और बिग मैजिक के कई एपिसोड, सहित रिश्ता साझेदारी का, रंग रंगीलो बांके बिहारी सीरियल के 25 एपिसोड में काम कर चुके हैं। वहीं, जानम फिल्म सहित थियेटर में भी भानू अपने अभिनय का शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं।
भानू सूर्यम ने बताया कि अभिनय के क्षेत्र में आने से पूर्व वे आईएफटीआई दिल्ली से एक्टिंग में डिप्लोमा कर चुके हैं। निकट भविष्य में वे एक्टिंग के क्षेत्र में नाम कमाकर हिमाचल का नाम रोशन करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि शुक्रवार 10 फरवरी से रात नौ बजे सब टीवी पर प्रसारित होने वाले चिडियाघर में वह नजर आएंगे।