फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bansi Bhatia from kullu acting in TV Serials

छोटे पर्दे पर छाया हिमाचल का होनहार, पांच सीरियल में दिखाया अभिनय का हुनर

Mon, 20 Mar 2017 10:34 AM IST
बलदेव राज/अमर उजाला, कुल्लू
बलदेव राज/अमर उजाला, कुल्लू Updated Mon, 20 Mar 2017 10:34 AM IST
विज्ञापन
Bansi Bhatia from kullu acting in TV Serials

कुल्लू के बंसी भाटिया छोटे पर्दे पर छा गए हैं। एक वर्ष में करीब पांच सीरियल में एक्टिंग कर बंसी ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। वर्तमान में भी बंसी को कई सीरियलों से नेगेटिव रोल के ऑफर हैं। इन दिनों बंसी आराम फरमाने अपने घर पहुंचे हैं। वह भुंतर के शाढ़ाबाई से संबंध रखते हैं। 

विज्ञापन


देवभूमि कुल्लू में इन दिनों बंसी मित्रों संग मस्ती कर रहे हैं। इसी के साथ वह कुल्लू में ट्रेडिशनल ड्रेस में एक फोटो शूट के प्रोजेक्ट में लगे हुए हैं। छोटे पर्दे के अलावा बंसी बड़े पर्दे में भी अपने अभियन का हुनर दिखाने जा रहे हैं। 
विज्ञापन


आने वाली ‘आईएसआईएस’ फिल्म में वह एक आतंकी के किरदार में दिखेंगे। अमूमन टीवी सीरियल में भी बंसी भाटिया नेगेटिव रोल में भी दिखे हैं। आने वाले कई सीरियल के लिए भी उन्हें नेगेटिव रोल के लिए ऑफर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन सीरियलों में कर चुके हैं काम

Bansi Bhatia from kullu acting in TV Serials

हालांकि अभी तक यह फाइनल नहीं हुए हैं। कुल्लू में थियेटर करने के बाद बंसी ने यहां एड शूट में भाग्य आजमाया। यहीं से प्रेरणा मिलने पर बंसी मुंबई पहुंच गए और एक ही साल में करीब पांच सीरियल में काम करने का मौका मिला। बंसी ‘जाना न दिल से दूर’, ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’, ‘अशोक सम्राट’, ‘अम्मा’ समेत अन्य सीरियलों में काम कर चुके हैं।

अमर उजाला से बातचीत करते हुए बंसी ने कहा कि छोटे पर्दे का सफर न जाने किस तरह शुरू हो गया और एक के बाद एक सीरियल करते हुए एक साल में पांच सीरियल में अभिनय कर लिया। साधारण परिवार से संबंध रखता हूं और फैंस के प्यार से ही मुकाम मिल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed