{"_id":"5b6ade3d4f1c1b096a8b5e23","slug":"avish-dhamija-in-united-nations-replica-2018-debating-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीपीएस के छात्र अविश ने यूएन में जमाई धाक","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
वीपीएस के छात्र अविश ने यूएन में जमाई धाक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
Updated Thu, 09 Aug 2018 11:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूएन रेपलिका-2018 की वाद-विवाद प्रतियोगिता में वशिष्ठ पब्लिक स्कूल के अविश धमीजा ने सराहनीय प्रदर्शन किया है। 12वीं कक्षा के छात्र अविश धमीजा ने फ्रांस देश का प्रतिनिधित्व किया और वहां की वैश्विक समस्याओं को यूएन के समक्ष रखा।
विज्ञापन
अविश को यूनाइटेड नेशन के पूर्व एंबेसडर टीपी श्रीनिवासन ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। स्कूल प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने बताया कि यूएन रेपलिका-2018 की वाद-विवाद प्रतियोगिता लुधियाना के सतपाल मित्तल स्कूल में हुई।
विज्ञापन
इसमें मॉक यूएन असेंबली करवाई गई। देश भर से आए स्कूलों के बच्चों ने अलग-अलग देशों का प्रतिनिधित्व किया। बच्चों ने देशों में वैश्विक स्तर की समस्याओं को उजागर किया। प्रतियोगिता में पूरे देश से करीब 50 स्कूलों के 150 बच्चों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
हिमाचल से वशिष्ठ पब्लिक स्कूल ने इसमें हिस्सा लिया। कहा कि अविश ने स्कूल और जिले ऊना का नाम रोशन किया है। स्कूल के चेयरमैन सतपाल वशिष्ठ ने अविश और उनके अभिभावकों को बधाई दी है।