फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   avinash sen master in script writing and acting

24 साल की उम्र में स्क्रिप्ट और अभिनय में कमा लिया नाम

Wed, 06 Dec 2017 01:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नूरपुर (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, नूरपुर (कांगड़ा) Updated Wed, 06 Dec 2017 01:49 PM IST
विज्ञापन
avinash sen master in script writing and acting

एकलव्य ने 24 साल की उम्र में 10 लघु फिल्में बनाकर अपनी एक अलग पहचान बना ली है। हिमाचल के कांगड़ा जिले के राजा का बाग गांव के अविनाश सेन उर्फ एकलव्य ने 24 साल की उम्र में 10 लघु फिल्में बनाकर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। हाल ही में उनकी एक शॉर्ट फिल्म रिवाज धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 2017 के लिए चुनी गई है।

विज्ञापन


साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले एकलव्य में बचपन से एक कलाकार छिपा था। एकलव्य सेन निर्देशन, स्टोरी राइटिंग और स्क्रिप्ट लिखने के साथ अभिनय भी करते हैं। उन्होंने कॉलेज के दिनों में ही अपनी टीम बना ली थी। लगभग 30 से ज्यादा नाटक लिख चुके हैं और उनमें काम भी किया है। दिसंबर 2016 के बाद एकलव्य फिल्म लाइन में आ गए हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वे 10 शॉर्ट मूवी के अलावा तीन वीडियो, दो डॉक्यूमेंटरी बना चुके हैं। कई पंजाबी एलबम में अभिनय किया है। एक पहाड़ी मूवी में भी काम किया। एकलव्य लगभग 200 स्क्रिप्ट लिख चुके हैं। निर्देशक के रूप में लाइफ ओके के धारावाहिक सावधान इंडिया में काम कर चुके हैं। आजकल दो फिल्मों पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें एक ‘वर्कत वाला नोट’ और दूसरी है ‘काऊ बॉयस’ है। जनवरी 2018 में एकलव्य एक प्रोडक्शन हाउस नूरपुर टॉकीज के नाम पर बनाएंगे। इस पर काम शुरू हो चुका है। एकलव्य ने कहा कि उन्हें फिल्म लाइन में आने की प्रेरणा दादा फकीर सिंह से मिली। वे भी एक लेखक थे। वे प्रदेश की संस्कृति के लिए बहुत कुछ करना चाहते हैं, लेकिन कलाकार को सरकार से न कोई मंच मिलता है और न ही सहयोग।

डोमिनो स्टूडियो में प्रस्तुति देगा साहिल

avinash sen master in script writing and acting

कांगड़ा। सिंगर कुमार साहिल एमएच वन पर अपनी आवाज से धमाल मचाने जा रहा है। साहिल को एमएच वन चैनल के डोमिनो स्टूडियो में अपनी प्रस्तुति देने के लिए चयनित किया गया है।

साहिल के पिता कुलदीप कुमार ने बताया कि साहिल की इतने बड़े मंच पर प्रस्तुति देने की सूचना मिलते ही उनके परिवार और साहिल के प्रशंसकों में खुशी की लहर है।

उन्होंने बताया कि डोमिनो स्टूडियो के सीजन दो के लिए साहिल बारह दिसंबर रात आठ बजे पंजाब के बेस्ट सिंगर के साथ एक साथ जुगलबंदी करेंगे। इससे पहले साहिल एमएच वन एयरटेल आवाज पंजाब दी में भी टॉप तीन में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed