फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Aunradha joined indian navy as a lieutenant

भारतीय नेवी में लेफ्टिनेंट बनी बेटी, इलाके में खुशी का माहौल

Sun, 20 May 2018 01:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चुवाड़ी (चंबा)
अमर उजाला ब्यूरो, चुवाड़ी (चंबा) Updated Sun, 20 May 2018 01:42 PM IST
विज्ञापन
Aunradha joined indian navy as a lieutenant

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के भटियात उपमंडल की बलाणा पंचायत के वासा गांव की अनुराधा बलौरिया भारतीय नेवी में लेफ्टिनेंट बन गई हैं। उनकी इस कामयाबी से क्षेत्र में खुशी की लहर है। अनुराधा के पिता मदन सिंह बलौरिया पंचायत उपप्रधान हैं, जबकि माता साहनी देवी गृहिणी हैं।

विज्ञापन


बेटी की कामयाबी पर पिता मदन सिंह बलौरिया को नाज है। माता साहनी देवी खुशी से फूले नहीं समां रही हैं। अनुराधा ने जमा दो तक शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय सरोल से ली। इसके बाद ज्योति विद्यापीठ जयपुर विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री हासिल की।
विज्ञापन


सर्विस सेलेक्शन बोर्ड भोपाल में कड़ी मेहनत कर भारतीय नेवी में लेफ्टिनेंट बनीं। अनुराधा ने अपनी कामयाबी का श्रेय माता-पिता और गुरुओं को दिया है। अमर उजाला से बातचीत में अनुराधा ने बताया कि उनके पिता ने हर बार उसे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मदन सिंह बलौरिया ने कहा कि आज के समय में किसी भी क्षेत्र से बेटियां बेटों से कम नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed