{"_id":"5a1185194f1c1baf678bc910","slug":"athlete-seema-makes-3000-meter-new-national-record","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बेटी पर नाज, तीन हजार मीटर में बनाया नया नेशनल रिकॉर्ड","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
इस बेटी पर नाज, तीन हजार मीटर में बनाया नया नेशनल रिकॉर्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Mon, 20 Nov 2017 08:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साई (स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया) की एथलीट सीमा ने अंडर-18 में तीन हजार मीटर में नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया है। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में आयोजित 33वीं जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में तीन हजार मीटर दौड़ नौ मिनट 50 सेकेंड में पूरी की है। सीमा का यह तीसरा नेशनल रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
इससे पहले वह विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में दो नेशनल रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। तीन हजार मीटर दौड़ को इससे पूर्व केरल के अनमोल थंपी का दस मिनट दो सेकंड में पूरा करने का रिकॉर्ड था। साल 2016 में थंपी ने यह रिकॉर्ड बनाया था।
विज्ञापन
सीमा की इस उपलब्धि पर साई हॉस्टल प्रभारी धर्मशाला निर्मल कौर ने सीमा और एथलेटिक्स कोच केएस पटियाल को बधाई दी है। एथलेटिक्स कोच केएस पटियाल ने बताया कि सीमा के नाम इससे पूर्व अंडर-16 वर्ग की दो हजार मीटर दौड़ छह मिनट 27 सेकंड 13 मिली सेकेंड में पूरी करने का नेशनल रिकॉर्ड था।
विज्ञापन
तमिलनाडु में नवंबर 2016 में प्रतियोगिता हुई थी। वहीं सीमा ने अप्रैल 2017 में हैदराबाद में आयोजित नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अंडर-18 की तीन हजार मीटर दौड़ नौ मिनट 56 सेकंड में पूरी कर रिकॉर्ड बनाया था। अब तीन हजार मीटर दौड़ को नौ मिनट 50 सेकंड में पूरा किया है।