{"_id":"5d0b7da68ebc3e1dd935715b","slug":"ashutosh-roy-of-dharamsala-becomes-the-best-rapper-of-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला के आशुतोष रॉय देश के सर्वश्रेष्ठ रैपर बने","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
धर्मशाला के आशुतोष रॉय देश के सर्वश्रेष्ठ रैपर बने
Thu, 20 Jun 2019 06:10 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 20 Jun 2019 06:10 PM IST
विज्ञापन
आशुतोष रॉय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कांगड़ा के धर्मशाला से संबंध रखने वाले आशुतोष रॉय देश के सर्वश्रेष्ठ रैपर बने हैं। मुंबई रेडबुल स्पॉट लाइट-2019 के राष्ट्रीय स्तरीय रैप इवेंट में जीत हासिल की है। रॉय ने देश के दस बड़े देशों के रैपर को हराकर यह खिताब जीता है।
विज्ञापन
यह पहला मौका है, जब पहाड़ी राज्य हिमाचल के किसी रैपर ने राष्ट्रीय स्तर पर ऐसी प्रतियोगिता में जीत दर्ज करवाई है। प्रतियोगिता में आशुतोष रॉय ए-के-ए वॉर ब्वॉय और देवम ने संयुक्त रूप से भाग लिया था।
विज्ञापन
इसमें देवम ने गाने को म्यूजिक दिया था, जबकि आशुतोष ने रैप गाया था। रेडबुल स्पॉट लाइट शीघ्र आशुतोष और देवम के साथ मिलकर एक एलबम मार्केट में लांच करेगा।
विज्ञापन
धर्मशाला के रामनगर के रहने वाले आशुतोष ने बताया कि फरवरी में उन्होंने चंडीगढ़ में ऑडिशन दिया था। चंडीगढ़ के अलावा कोलकाता, बंगलूरू, अहमदाबाद, गुहाटी, चेन्नई, दिल्ली, मुंबई, पुन: और हैदराबाद में ऑडिशन हुआ था।
इसमें हरेक शहर से एक रेपर का चयन फाइनल के लिए हुआ था। चंडीगढ़ से आशुतोष और देवम का चयन फाइनल के लिए हुआ। 13 जून को मुंबई में प्रतियोगिता का फाइनल हुआ।
डोप डेलिक्स, स्वदेशी और सीधे मौत निर्णायक मंडली में शामिल रहे। 20 वर्षीय आशुतोष की स्कूली पढ़ाई आर्मी, गुरुकुल और सेक्रेट हार्ट सिद्धबाड़ी से हुई, जबकि वर्तमान में नोएडा फिल्म सिटी में बैचलर इन परफार्मिंग आर्ट में पढ़ाई कर रहे हैं।
अशुतोष के पिता उमेश कुमार रॉय पूर्व सैनिक हैं और आर्केस्ट्रा प्लेयर हैं। माता कल्पना रॉय स्वास्थ्य विभाग में सेवारत हैं। आशुतोष ने बताया कि भविष्य में वह रैपर बनना चाहते हैं।