फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   arya sharma won gold medal in national boxing championship

नेशनल किक बॉक्सिंग में हिमाचल की इस बेटी ने जीता गोल्ड

Tue, 12 Sep 2017 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर/लंज (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर/लंज (कांगड़ा) Updated Tue, 12 Sep 2017 09:44 AM IST
विज्ञापन
arya sharma won gold medal in national boxing championship

छत्तीसगढ़ के रायपुर में हुई नेशनल किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हिमाचल की बेटी ने सोना जीत कर अपने माता-पिता, गुरुजनों और प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में बिलासपुर की आर्या शर्मा ने गोल्ड मेडल जीता है। इंजीनियर पंकज शर्मा और जिला अस्पताल में कार्यरत स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुपम शर्मा की पुत्री आर्या शर्मा आठवीं की छात्रा है। 

विज्ञापन


व्यास ज्योति क्रिकेट अकादमी में कोच मनोज पटियाल की देखरेख में खेल की बारीकियों से रूबरू हो रही आर्या शर्मा ने बताया कि रायपुर में यह प्रतियोगिता 6 से 10 सितंबर तक चली। यहां देश भर की प्रतिभाओं ने हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


राष्ट्र स्तर पर इस प्रकार की उपलब्धि सहज नहीं थी, लेकिन गुरु मनोज पटियाल के कुशल मार्गदर्शन तथा माता-पिता के आशीर्वाद से उन्होंने हर बाधा को पार किया। अंत में गोल्ड मेडल प्रदेश की झोली में डालकर इस सपने के साथ विजयी अभियान की शुरुआत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटी सी आयु में आर्या ने बिलासपुर ही नहीं, अपितु प्रदेश के लिए गोल्ड मेडल जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने हुनर का प्रदर्शन करने के लिए दस्तक दे दी है। डॉ. अनुपम शर्मा तथा इंजीनियर पंकज शर्मा ने बताया कि आर्या को खेलों में अत्यधिक रुचि है। 

इसकी प्रतिभा को निखारने के लिए घर से पूरा सहयोग मिलता है। खेलों और पढ़ाई के अतिरिक्त आर्या को चित्रकारी और कहानियां पढ़ने का शौक है। कोच मनोज पटियाल ने बताया आर्या शर्मा ने गोल्ड मेडल जीतकर देश में जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

कुश्ती में नेशनल खेलेंगे हारचक्कियां के मनीश

arya sharma won gold medal in national boxing championship

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हारचक्कियां के छात्र मनीश ने घुमारवी में हुई राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के 55 किलो भार में गोल्ड मेडल जीता है। अब मनीश केरल में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

इस स्कूल के ही छात्र अक्षय ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल अपने नाम किया। छात्रों की इस उपलब्धि के लिए स्कूल के प्रधानाचार्य मूल राज में स्कूल के पीईटी नरेश कुमार कोच सुरेंद्र कुमार और पवन कुमार को भी सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed