फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   arvind chauhan of himachal became topper of punjab university

हिमाचल के इस बेटे ने पंजाब विवि में किया टॉप, गोल्ड मेडल से सम्मानित

Tue, 06 Mar 2018 09:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, टौणी देवी (हमीरपुर)
अमर उजाला ब्यूरो, टौणी देवी (हमीरपुर) Updated Tue, 06 Mar 2018 09:27 AM IST
विज्ञापन
arvind chauhan of himachal became topper of punjab university

हिमाचल के बेटे ने पंजाब विवि में टॉप कर गोल्ड मेडल हासिल किया है। टौणी देवी के स्वाहलवा गांव के अरविंद चौहान ने पंजाब विश्वविद्यालय में एमएससी एप्लाइड केमिस्ट्री में पहला स्थान पाकर गोल्ड मेडल जीता है। 

विज्ञापन


उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने उन्हें सम्मानित किया। अरविंद चौहान की प्रारंभिक शिक्षा टौणी देवी में हुई है। अरविंद एमएससी एप्लाइड केमिस्ट्री एसडी कॉलेज सेक्टर 32 चंडीगढ़ से कर रहे हैं। इन्होंने पंजाब विवि में पहला स्थान पाया है। 
विज्ञापन


इन्हें 1800 में से 1495 अंक हासिल हुए हैं। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने विवि के कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर अरविंद को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया। अरविंद ने कहा कि वह हमेशा से कठिन परिश्रम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जिंदगी में आगे भी इस क्रम को जारी रखेंगे। पंजाब विवि में टॉपर होने के साथ गोल्ड मेडल उपराष्ट्रपति के हाथों लेने से खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे है। अरविंद के पिता बिजली उपमंडल टौणी देवी में कार्यरत हैं और माता गृहिणी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed