आर्टकोजी ने बनाया लांगेस्ट लाइव पेंटिंग मैराथन का वर्ल्ड रिकॉर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्टकोजी ने लांगेस्ट लाइव पेंटिंग मैराथन का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इसे वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ इंडिया ने अपने रिकॉर्ड में दर्ज किया है। इस संबंध में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ इंडिया ने आर्टकोजी के संस्थापक कुमार अमलेंदु को प्रमाणपत्र भी जारी कर दिया है।
कुमार अमलेंदु मूलत: दिल्ली से हैं। आर्टकोजी की तरफ से मनाली में 50 फुट लंबी व चार फुट ऊंची कैनवास में तीन घंटे की लाइव पेंटिंग की गई। यह पेंटिंग मनाली की सांस्कृतिक व प्राकृतिक सौंदर्य पर आधारित थी।
गत 11 अप्रैल सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक तीन घंटे के भीतर कुमार अमलेंदु समेत अन्य सात आर्टिस्टों ने लाइव पेंटिंग कर यह कीर्तिमान हासिल किया। वर्ल्ड रिकॉर्ड इंडिया की टीम ने आर्टकोजी को लांगेस्ट लाइव पेंटिंग मैराथन का प्रमाणपत्र दिया।
संस्था को दान की पेंटिंग
आर्टिस्ट व आर्टकोजी के डायरेक्टर कुमार अमलेंदु ने बताया कि उन्हें पेंटिंग पूरा करने के लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड की तरफ से सिर्फ तीन घंटे का समय दिया गया था और उनकी आठ सदस्यीय टीम ने तीन घंटे के भीतर ही यह लाइव पेंटिंग पूरी कर दी।
इस आठ सदस्यीय टीम में कुमार अमलेंदु के अलावा रविंद्र नाथ दास, दयानंद, शालू वर्मा, बबिता राज, धर्मेंद्र शर्मा, पूनम राई और शेफाली गुप्ता के नाम शामिल हैं। अन्य सात सदस्य देेशभर के विभिन्न राज्यों से संबंध रखते हैं।
पेंटिंग में मनाली के पर्वतों सहित स्नोफॉल, ट्रैकिंग, पैराग्लाइडिंग समेत मंदिरों को दर्शाया गया था।आर्टकोजी की ओर से रिकॉर्ड में दर्ज पेंटिंग को एक संस्था को दान कर दिया है। यह संस्था पेंटिंग को अपने अस्पताल में प्रदर्शित करेगी।
आर्टकोजी के संस्थापक कुमार अमलेंदु ने बताया कि अब उनका अगला फोकस 200 फीट लंबी लाइव पेंटिंग करने का है। इसमें वह मनाली के अलावा कुल्लू को भी शामिल करेंगे।