{"_id":"5ffdc92d8ebc3e2e7d638245","slug":"army-soldier-hetram-of-himachal-got-third-place-in-saarc-countries-dhaka-marathon","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: ढाका मैराथन में सेना के जवान हेतराम को तीसरा स्थान","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
हिमाचल: ढाका मैराथन में सेना के जवान हेतराम को तीसरा स्थान
Tue, 12 Jan 2021 09:37 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, केलांग/रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क, केलांग/रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 12 Jan 2021 09:37 PM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना में तैनात हेत राम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सेना में तैनात लाहौल-स्पीति जिले के उदयपुर उपमंडल के किशोरी गांव के जवान हेत राम ने सार्क देशों की ढाका मैराथन 2021 में तीसरा स्थान हासिल किया है। मैराथन में भारत, मोरक्को, केन्या, फ्रांस, नेपाल, इथोपिया सहित दुनिया भर के एथलीटों ने हिस्सा लिया। वर्ष 1972 में बंगलाबंधु शेख मुजीबुर रहमान की पाकिस्तान की जेल से बांग्लादेश में वापसी के उपलक्ष्य में मैराथन करवाई जाती है। भारतीय सेना की ओर से हेतराम को भी मैराथन में भाग लेने का मौका मिला।
विज्ञापन
भारत की ओर से छह महिलाओं सहित कुल आठ एथलीटों ने मैराथन में हिस्सा लिया। 42.19 किलोमीटर की फुल मैराथन में भारत के बहादुर सिंह पुरुष वर्ग में चैंपियन बने। जबकि महिला वर्ग में नेपाल की पुष्पा भंडारी चैंपियन बनीं। हाफ मैराथन में धावकों ने 21.09 किलोमीटर की दूरी तय की। बांग्लादेश के गृह मंत्री असदुजमान खान ने रविवार को ढाका आर्मी स्टेडियम में कार्यक्रम का उद्घाटन किया था। लाहौल-स्पीति के पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि यह गर्व की बात है कि जनजातीय क्षेत्र लाहौल के जवान ने बांग्लादेश में भारत का का नाम रोश किया है।
विज्ञापन