फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   anuj sharma song in thriller movie missing on a weekend

बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री में चमका हिमाचल का बेटा

Fri, 08 Jul 2016 01:34 PM IST
अरविंद ठाकुर/अमर उजाला, शिमला
अरविंद ठाकुर/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 08 Jul 2016 01:34 PM IST
विज्ञापन
anuj sharma song in thriller movie missing on a weekend
अनुज को मिसिंग ऑन ए वीकेंड मूवी में गाने का मौका मिला है। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के एक और सिंगर ने बॉलीवुड में एंट्री की है। दमदार सुरीली आवाज के बूते उन्हें बॉलीवुड फिल्म में गाने का मौका मिला है। मोहित चौहान के बाद बॉलीवुड में दस्तक देने वाले अनुज शर्मा दूसरे हिमाचली गायक हैं। वह कांगड़ा जिले के रैहन कस्बे के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


उन्होंने अभिषेक जाकर के निर्देशन में बन रही थ्रिलर फिल्म मिसिंग ऑन ए वीकेंड में गाने का मौका मिला है। इसमें उन्होंने अपना पहला गाना ‘कुछ होने वाला है’ गाया है। यह फिल्म अगस्त में रिलीज होगी। थ्रिलर फिल्म में मशहूर गायक हरिहरण के बेटे करण हरिहरण मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
विज्ञापन


 

40 पहाड़ी एलबम में गाए हैं लोकगीत

anuj sharma song in thriller movie missing on a weekend
अनुज 2005 में इंडियन आइडल में सेकेंड रनर अप रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला

फिल्म रेड बल्ब स्टूडियो की ओर से प्रस्तुत की गई है। अनुज शर्मा ने देहरी कॉलेज से म्यूजिक में ग्रेजुएशन की। इसके बाद जीएनडीयू विवि से म्यूजिक में ही पीजी की डिग्री हासिल की। अनुज शर्मा ने करीब 40 पहाड़ी एलबम में लोकगीत गाए हैं। यूनिवर्सल म्यूजिक इंडिया ने अनुज को लांच किया और पहली हिंदी एलबम ख्वाब बनाई।

यह पूरे देश में लांच की गई, लेकिन अनुज बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री में नाम कमाना चाहते थे। उनका सपना प्लेबैक सिंगिंग का है। अनुज 2005 में इंडियन आइडल में सेकेंड रनर अप रहे हैं। इसके बाद अमेरिका, इंग्लैंड  में कई शो भी किए। अनुज शर्मा ने बताया कि उनके भाई मनोज ने उन्हें सिंगिंग के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने हर पल मेरा साथ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed