फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Anuj perform Shirshasana for 2 hours 20 minutes continuously

छोटी सी उम्र में अनुज किया ऐसा काम, बड़े-बड़े नहीं कर पाएंगे

Mon, 01 May 2017 11:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 01 May 2017 11:43 AM IST
विज्ञापन
Anuj perform Shirshasana for 2 hours 20 minutes continuously

छोटी उम्र में बड़े काम करने वालों की फेहरिस्त में अनुज का नाम भी आने लगा है। हिमाचल के शिमला जिले के रामपुर ब्लॉक के दुर्गम क्षेत्र 15/20 के गानवीं का अनुज शीर्ष आसन में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज करवाने की तैयारी में है।

विज्ञापन




दावा है कि अनुज मात्र 14 साल की उम्र में दो घंटे 20 मिनट तक लगातार शीर्ष आसन करता है। अनुज के इस रिकार्ड को दर्ज करवाने के लिए दिल्ली से गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड की टीम जल्द गानवीं आएगी। टीम के सामने अनुज अपना हुनर दिखाकर अपना नाम सुनहरे अक्षरों में लिखवाएगा। 

विज्ञापन

रिकॉर्ड करने आएगी गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड की टीम

Anuj perform Shirshasana for 2 hours 20 minutes continuously

सीनियर सेकेंडरी स्कूल गानवीं में दसवीं कक्षा में पढ़ने वाला अनुज एक साल से योग समिति गानवीं में योग सीख रहा है और चार महीनों से शीर्ष आसन का अभ्यास कर रहा है। अनुज ने बताया कि वह हर रोज सुबह साढ़े तीन बजे उठकर अभ्यास करता है।


अनुज के योग शिक्षक रंजीत सिंह ने बताया कि 18 साल से ज्यादा की उम्र में 2 घंटे 20 मिनट का वर्ल्ड रिकार्ड बना है। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के एशिया प्रमुख डा. आलोक से बात हुई है और वह अपनी पूरी टीम के साथ जल्द ही गानवीं आकर अनुज के शीर्ष आसन को रिकार्ड करेंगे। 18 साल से कम उम्र का वर्ल्ड रिकार्ड अनुज के नाम हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed