{"_id":"6050db0a8ebc3ee61b33500b","slug":"anshul-of-himachal-got-third-place-in-sainik-school-entrance-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के अंशुल को सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में तीसरा स्थान","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
हिमाचल के अंशुल को सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में तीसरा स्थान
Tue, 16 Mar 2021 09:51 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, थुरल (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, थुरल (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 16 Mar 2021 09:51 PM IST
विज्ञापन
अंशुल
- फोटो : अमर उजाला
मिनर्वा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल आलमपुर ठाकुरद्वारा में आठवीं कक्षा में पढ़ रहे अंशुल पुत्र कृष्ण कुमार ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में तीसरा स्थान हासिल कर कीर्तिमान स्थापित किया है। इस प्रवेश परीक्षा में समस्त देश के हजारों छात्रों ने हिस्सा लिया, उसने 657 ने यह परीक्षा पास की है।
विज्ञापन
अंशुल के पिता वर्तमान में सरकारी स्कूल में शिक्षक पद पर तैनात हैं। अंशुल के इस बेहतरीन प्रदर्शन से पूरे विद्यालय व गांव में खुशी का माहौल है। अंशुल ने अपनी सफलता का श्रेय अभिभावकों और अध्यापकों को दिया, जिनके मार्गदर्शन से यह सब संभव हुआ। प्रधानाचार्य दिनेश कुमार, स्कूल प्रबंधन कमेटी और समस्त स्टाफ ने अंशुल को बधाई दी।
विज्ञापन