{"_id":"584e32624f1c1bc8402c3d84","slug":"ankit-thakur-become-lieutenant-in-army","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना में लेफ्टिनेंट बना सैनिक स्कूल का अंकित ठाकुर","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
सेना में लेफ्टिनेंट बना सैनिक स्कूल का अंकित ठाकुर
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Mon, 12 Dec 2016 10:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला मंडी के मोहनघाटी निवासी अंकित ठाकुर शनिवार को आईएमए देहरादून में पासिंग आउट परेड से पासआउट होकर सेना में लेफ्टिनेंट बन गए। अंकित को उनके पिता कल्याण सिंह ठाकुर और वंदना ठाकुर ने स्टार लगाया।
विज्ञापन
अंकित ठाकुर आर्टलरी रेजीमेंट झांसी में सेवाएं देंगे। अंकित की इस उपलब्धि से उनके परिजन काफी उत्साहित हैं। अंकित ठाकुर ने प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा पब्लिक स्कूल चौंतड़ा व भारती विद्यापीठ पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बैजनाथ तथा जमा दो की पढ़ाई सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा से पास की।
विज्ञापन
जमा दो के बाद अंकित ने एनडीए की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर नेशनल डिफेंस अकादमी खड़गवासला पुणे में प्रशिक्षण प्राप्त किया और बाद में एक वर्ष आईएमए देहरादून में प्रशिक्षण लिया। लेफ्टिनेंट अंकित ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों व परिजनों के आशीर्वाद को दिया है।
विज्ञापन
अंकित ठाकुर के पिता सीनियर सेकेंडरी स्कूल चौबीन में प्रिंसिपल और माता कोऑपरेटिव बैंक बैजनाथ में असिस्टेंट मैनेजर हैं। अंकित ठाकुर को दादी, ताया-ताई, नाना-नानी, चाचा-चाची, मौसा-मौसी, स्कूल प्रिंसीपल राजेंद्र डोगरा व अन्य परिजनों ने बधाई दी।