{"_id":"5de1401a8ebc3e54a926c495","slug":"ankit-of-kinnaur-punched-on-gold-in-school-national-boxing","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल नेशनल बॉक्सिंग में किन्नौर के अंकित ने गोल्ड पर जड़ा मुक्का","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
स्कूल नेशनल बॉक्सिंग में किन्नौर के अंकित ने गोल्ड पर जड़ा मुक्का
Fri, 29 Nov 2019 09:28 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 29 Nov 2019 09:28 PM IST
विज्ञापन
अंकित स्वर्ण पदक के साथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंडर-14 वर्ग की स्कूली नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हिमाचल ने गोल्ड मेडल जीता है। करनाल में शुक्रवार को 65वीं राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में किन्नौर के अंकित ने स्वर्ण पदक जीतकर हिमाचल का नाम रोशन किया है। लड़कों की अंडर-14 स्कूली नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित हिमाचल की टीम का कोचिंग कैंप बिलासपुर में 16 से 22 नवंबर तक लगा।
विज्ञापन
कैंप इंचार्ज विशाल शर्मा की देखरेख में खिलाड़ियों ने मुख्य कोच कुलदीप चंद नड्डा और कोच ओपिंद्र नेगी से बारीकियां सीखीं। कैंप के दौरान सहायक निदेशक खेल राजेश ठाकुर भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने बिलासपुर पहुंचे। हरियाणा के करनाल में 24 से 29 नवंबर तक यह प्रतियोगिता करवाई गई। हिमाचल की ओर से किन्नौर के अंकित ने स्वर्णिम प्रदर्शन किया। पांचों मुकाबलों में एकतरफा जीत हासिल की।
विज्ञापन