फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   anita thakur won gold medal in Mix martial arts Competition

मिक्स मार्शल आर्ट में हिमाचल की बेटी ने जीता सोना

Wed, 25 Jul 2018 07:00 AM IST
रितेश महाजन, अमर उजाला, नूरपुर (कांगड़ा)
रितेश महाजन, अमर उजाला, नूरपुर (कांगड़ा) Updated Wed, 25 Jul 2018 07:00 AM IST
विज्ञापन
anita thakur won gold medal in Mix martial arts Competition

नूरपुर तहसील के गांव कुखेड़ की अनीता ठाकुर ने नई दिल्ली में मिक्स मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर हिमाचल का नाम चमकाया है। प्रतियोगिता में हिमाचल की इकलौती चैलेंजेर अनीता ठाकुर ने 62 किलो ग्राम वर्ग में नई दिल्ली की फाइटर सिंड्रा को हराकर मिक्स मार्शल आर्ट चैंपियन का खिताब जीता। 

विज्ञापन


पिछले साल राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल कर प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी अनीता ठाकुर किक बॉक्सिंग और रेसलिंग में भी हाथ आजमाती हैं। यह खिताब जीतने के बाद अनीता का अगला लक्ष्य वर्ल्ड मिक्स मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में हिस्सा लेना है। अनीता ठाकुर राजकीय आर्य डिग्री कॉलेज में बीए की छात्रा हैं। 
विज्ञापन


अनीता का मानना है कि बदलते परिवेश में महिलाओं के प्रति बढ़ते अत्याचार और अपराध के खिलाफ आत्म रक्षा महिलाओं के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। अनीता ने इस मकाम तक पहुंचाने का श्रेय कोच अमित राणा को दिया। अनीता ने बताया कि अमित लड़कियों और लड़कों को मुफ्त में मिक्स मार्शल आर्ट में ट्रेनिंग देते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खतरनाक खेल है मिक्स मार्शल आर्ट

anita thakur won gold medal in Mix martial arts Competition

चैंपियनशिप की तैयारी के लिए नूरपुर स्पोर्ट्स क्लब और कॉलेज प्रशासन का भी सहयोग रहा है। मंगलवार को कॉलेज पहुंचने पर प्रिसिंपल डॉ. अरुणा शर्मा की अगुवाई में स्टाफ ने अनीता का स्वागत किया। 

मिक्स मार्शल आर्ट जूडो, रेसलिंग और बॉक्सिंग का मिश्रित खेल है। इसलिए इसे खतरनाक खेल माना जाता है। इस खेल में फाइट के दौरान खिलाड़ी को चोट लगने का खतरा रहता है। 

जूडो, कुश्ती में जीते हैं कई मेडल
इससे पहले भी अनीता जूडो और कुश्ती में राज्य स्तरीय और नेशनल प्रतियोगिताओं मे कई मेडल अपने नाम कर चुकी हैं। बीते साल अनीता ने राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया। इंटर कॉलेज कुश्ती और जूडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed