{"_id":"5bf7efb3bdec2241754a2469","slug":"anil-chaudhary-of-himachal-becomes-national-referee-of-weightlifting","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारोत्तोलन के राष्ट्रीय रेफरी बने हिमाचल के अनिल चौधरी","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
भारोत्तोलन के राष्ट्रीय रेफरी बने हिमाचल के अनिल चौधरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)
Updated Fri, 23 Nov 2018 05:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय भारोत्तोलन संघ ने नगरोटा सूरियां के शारीरिक शिक्षक अनिल चौधरी को राष्ट्रीय रेफरी चयनित किया है। हिमाचल भारोत्तोलन संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने कहा कि अनिल चौधरी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टोर खोला, मंडी में शारीरिक शिक्षा के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
इससे पहले वह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नगरोटा सूरियां में बतौर डीपीई सेवाएं दे चुके हैं। उनके कार्यकाल में स्कूल के छात्रों ने कई पदक अर्जित किए। अनिल चौधरी ब्लॉक स्तर, जिला स्तरीय, राज्य स्तर की भारोत्तोलन प्रतियोगिताओं में बतौर रेफरी सेवाएं दे चुके हैं।
विज्ञापन
उनकी नियुक्ति पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नगरोटा सूरियां के प्रधानाचार्य हरभजन सिंह सोहल के अलावा संघ के प्रदेश सचिव एसके जम्वाल, जिला संघ से कल्याण सिंह, मनोज भारती प्रेम कुमार, राजीव कुमार, सतीश कुमार, कर्ण पठानिया ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन