{"_id":"5bd1d7f7bdec2232cd69aa36","slug":"angel-s-model-won-on-environmental-protection-won-first-prize-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण संरक्षण पर एंजल का मॉडल प्रदेश भर में अव्वल","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
पर्यावरण संरक्षण पर एंजल का मॉडल प्रदेश भर में अव्वल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आनी (कुल्लू)
Updated Thu, 25 Oct 2018 08:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरस्वती विद्या मंदिर च्वाई की छात्रा एंजल के पर्यावरण संरक्षण पर बने मॉडल ने पूरे प्रदेश में बाजी मारी। सरस्वती विद्या मंदिर हटगढ़ में तीन दिवसीय प्रांतीय ज्ञान-विज्ञान मेले का वीरवार को समापन हुआ। उपायुक्त बिलासपुर विवेक भाटिया बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञान मेले में प्रदेश के 7 जिलों के करीब 500 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। मेले में 170 विज्ञान, गणित और कंप्यूटरों के मॉडल बाल वैज्ञानिकों की ओर से बनाए गए। एंजल के पर्यावरण संरक्षण पर बनाए मॉडल को पहला स्थान मिला। उपलब्धि से माता-पिता अनुराधा और दिनेश खुश हैं।
विज्ञापन
अब एंजल 4 से 6 नवंबर तक प्रदेश का प्रतिनिधित्व नई दिल्ली स्थित बाल भारती विद्या मंदिर में करेगी। कुलदीप ने दूसरा और अनुराग ने तीसरा स्थान हासिल किया। स्कूल प्रधानाचार्य प्रकाश ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए विद्यालय के अध्यापकों के प्रयासों की सहराहना की।
विज्ञापन