फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ananya win kisme kitna hai dum grand finale

अनन्या ने जीता ‘किसमें कितना है दम’ का खिताब

Sun, 29 Jul 2018 04:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू Updated Sun, 29 Jul 2018 04:55 PM IST
विज्ञापन
Ananya win kisme kitna hai dum grand finale

कुल्लू जिले की दस साल की अनन्या ने डीडी पंजाबी चैनल पर होने वाले रिएलिटी शो किसमें कितना दम है का खिताब जीत लिया है। बेटी की इस उपलब्धि से कुल्लू जिले में खुशी का माहौल है। अनन्या ने शो में 38 प्रतिभागियों को पछाड़कर यह उपलब्धि हासिल की है। अनन्या गुप्ता पांचवीं कक्षा की छात्रा है।

विज्ञापन


उसने अपनी इस जीत का श्रेय माता-पिता और डांस गुरु तनुजा ठाकुर को दिया है। उधर, अनन्या की डांस शिक्षिका तनुजा ठाकुर ने बताया कि वे पिछले एक साल से अनन्या को डांस की बारीकियां सिखा रही हैं। अनन्या बहुत ही होनहार बच्ची है। हर काम को बहुत लग्न के साथ करती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अनन्या की इस उपलब्धि से वे बेहद खुश हैं। तनुजा ठाकुर ने अपने डांस गुरु विद्यासागर का भी आभार जताया है। इन्हें वे प्रेरणास्रोत मानती हैं। उन्होंने बताया कि रिएलिटी शो किसमें कितना है दम का ऑडिशन पिछले वर्ष कुल्लू में हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें अनन्या ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति से जजों का दिल जीत लिया था। डांस प्रतियोगिता का फाइनल राउंड 28 जुलाई को चंडीगढ़ में हुआ। इसमें अनन्या ने दमदार प्रस्तुति देकर खिताब अपने नाम किया। उन्होंने बताया कि इस शो में 38 प्रतिभागियों को पछाड़ कर अनन्या ने इस प्रतिस्पर्धा को अपने नाम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed