फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Amita sub inspector in himachal police

हौसलों की उड़ान, 5वां रैंक हासिल कर बेटी बनी सब इंस्पेक्टर

Mon, 18 Jul 2016 11:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Mon, 18 Jul 2016 11:27 AM IST
विज्ञापन
Amita sub inspector in himachal police
अमिता देवी - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग से सब इंस्पेक्टर की भर्ती में 5वां रैंक हासिल करने वाली नूरपुर के पंजैहड़ा की अमिता देवी का सफर अभी खत्म नहीं हुआ है। पुलिस विभाग में सेवाओं के साथ अमिता एचएएस की तैयारी जारी रखेंगी। आने वाले समय में प्रशासनिक अधिकारी बनेंगी।

विज्ञापन


अमिता ने बीएड के बाद टेट भी पास किया है। अधिकारी बनने के सपने ने उन्हें सब इंस्पेक्टर की परीक्षा में सफलता दिलाई है। अमिता के पिता अयोध्या लाल रेलवे बोर्ड में सेवारत हैं, जबकि माता किरन बाला गृहिणी हैं। बड़ी बहन शिखा सरकारी स्कूल में शिक्षिका, बड़ा भाई अमित प्राइवेट नौकरी करता है।

विज्ञापन

नहीं ली स्पेशल कोचिंग

Amita sub inspector in himachal police
HPSSC

छोटा भाई अंशुल भारतीय सेना में है। अमिता ने जमा दो तक पढ़ाई शिवालिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पंजैहड़ा से की। 2013 में बजीर राम सिंह डिग्री कॉलेज देहरी से स्नातक और ए वन कॉलेज ऑफ एजूकेशन से बीएड की। 2016 में अर्नी विश्वविद्यालय से एमएससी की। अमिता बताती हैं कि सब इंस्पेक्टर की लिखित परीक्षा के लिए उन्होंने स्पेशल कोचिंग नहीं ली है।

एमएससी की पढ़ाई के साथ उन्होंने सब इंस्पेक्टर की लिखित परीक्षा की तैयारी की थी। इसमें उनके अध्यापक गोपाल और उनकी बड़ी बहन शिखा ने उनकी सहायता की। उनका कहना है कि मां-पिता की अपने बच्चों के लिए कुछ इच्छाएं रहती हैं। उनको पूरा करना बच्चों का दायित्व है। इसलिए हमें कड़ी मेहनत करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed