{"_id":"58b313414f1c1b2e02830e21","slug":"akshara-verma-selected-for-sony-tv-show-sabse-bada-kalakar","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियलिटी शो ‘सबसे बड़ा कलाकार’ में धमाल मचाएगी हिमाचल की ये बेटी","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
रियलिटी शो ‘सबसे बड़ा कलाकार’ में धमाल मचाएगी हिमाचल की ये बेटी
ब्यूरो/अमर उजाला, नौहराधार / संगड़ाह (सिरमौर)
Updated Mon, 27 Feb 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटे पर्दे पर हिमाचल के सिरमौर की बेटी जल्द नजर आएगी। नौहराधार तहसील के चाडना गांव की 7 वर्षीय अक्षरा वर्मा का चयन एक्टिंग और डांसिग के लिए सोनी टीवी के रियलिटी शो ‘सबसे बड़ा कलाकार’ के लिए हो गया है। उसके चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
अक्षरा को चैनल की ओर से मुंबई बुलाया गया है। एक मार्च से वह इस रियलिटी शो की शूटिंग में हिस्सा लेगी। शो के लिए अक्षरा का पहला आडिशन 16 फरवरी को चंडीगढ़ में हुआ था। पहले आडिशन में सफल होने के बाद उसे दूसरे आडिशन के लिए 20 फरवरी को दिल्ली बुलाया गया था।
विज्ञापन
दिल्ली में हुए आडिशन में भी अक्षरा ने अपनी प्रतिभा के दम पर फाइनलिस्ट प्रतिभागियों में स्थान बना कर मुंबई का टिकट पक्का किया। अक्षरा 2016 में ‘डांस हिमाचल डांस’ रियलिटी शो की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। डीडी पंजाबी के रियलिटी शो ‘किसमें कितना है दम’ में भी वह एक्टिंग व डांसिंग के जलवे बिखेर चुकी हैं।
विज्ञापन
शूलिनी मेले के अलावा कई कार्यक्रमों में अक्षरा अपनी प्रस्तुति दे चुकी हैं। छोटी सी ही उम्र में एक्टिंग के प्रति बच्ची के लगाव को देखते हुए उसके पिता बलवीर वर्मा ने सोलन स्थित आई एम आर्ट स्टूडियो भेज दिया। अक्षरा को डांसिंग का भी शौक था। इसलिए डांसिंग के प्रशिक्षण के लिए उन्होंने अक्षरा को एसजे जोन सोलन भेजा।