फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ahana as a child artist in bollywood movie hunar

‘हुनर’ से बॉलीवुड में कदम रखेगी अहाना, निभाएगी चाइल्ड आर्टिस्ट की भूमिका

Mon, 30 Apr 2018 01:59 PM IST
अनिल भंडारी, अमर उजाला, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
अनिल भंडारी, अमर उजाला, नगरोटा बगवां (कांगड़ा) Updated Mon, 30 Apr 2018 01:59 PM IST
विज्ञापन
Ahana as a child artist in bollywood movie hunar

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के नगरोटा बगवां के हटवास गांव की 11 वर्षीय डांस मास्टर अहाना कौशल नृत्य के साथ एक्टिंग में भी जलवे बिखेरेंगी। आने वाले समय में वे बॉलीवुड की पंजाबी फिल्म हुनर में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट लीड रोल में नजर आएंगी। 27 अप्रैल को वरुण बंसल फिल्म्स के बैनर तले इस फिल्म का निर्माण शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


अहाना डीडी पंजाबी चैनल की नृत्य प्रतियोगिता ‘किसमें कितना है दम’ में जूनियर फिनाले की विजेता  रह चुकी हैं। अहाना के पिता अजय कौशल नालागढ़ में एक निजी कंपनी में बतौर सहायक प्रबंधक कार्यरत हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 में डीडी पंजाबी चैनल के ‘किसमें कितना है’ दम डांस प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग का खिताब अहाना के नाम रहा था। अहाना ने जी टीवी के डीआईडी लिटल मास्टर्स के प्रोमो तक स्थान बना लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा हिमाचल टैलेंट चैंपियनशिप भी अपने नाम कर चुकी है। वे फिल्मों में एक्टिंग करने में भी दिलचस्पी रखती हैं। यही कारण है कि डीडी पंजाबी की नृत्य प्रतियोगिता के दौरान अहाना के नृत्य के साथ एक्टिंग की प्रतिभा से प्रभावित होकर उसे हुनर फिल्म के लिए निर्माता ने साइन किया है।


अहाना आने वाले समय में श्रीगणेश प्रोडक्शन की दो फिल्मों आयान और भस्म में भी नजर आएंगी। पेशे से अध्यापक अहाना की माता मीनू कौशल ने बताया कि वह अभी नालागढ़ में सातवीं कक्षा की छात्रा है। डांस उसका बचपन से ही पैशन रहा है। अहाना ने बताया कि नृत्य के साथ-साथ वह एक्टिंग में भी खुद को स्थापित करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed