फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Actress Shreya Sharma in Telugu films.

'रसना गर्ल' के नाम से मशहूर इस बेटी ने तेलगू फिल्मों में मचाई धूम

Sat, 22 Oct 2016 12:03 AM IST
विनोद राणा/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
विनोद राणा/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा) Updated Sat, 22 Oct 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Actress Shreya Sharma in Telugu films.

विज्ञापनों और हिंदी धारावाहिक ‘कसौटी जिंदगी की’ में प्रेरणा की पुत्री स्नेह का किरदार निभाने वाली नूरपुर की मूल निवासी श्रेया शर्मा साउथ फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जादू चला चुकी है। साउथ फिल्मों के सुपर स्टार एवं निर्माता नागार्जुन और चिरंजीवी की फिल्मों में वह तेलगू फिल्म गायकड़ू और निर्मला कान्वेंट में काम कर चुकी हैं।

विज्ञापन


दोनों फिल्में हिट रही हैं।  मूलत: हिमाचल के नूरपुर की रहने वाली श्रेया का जन्म पालमपुर में हुआ है। उनके ननिहाल पालमपुर के सुलह गांव में हैं। आजकल वह अपने ननिहाल आई हुई हैं। बकौल श्रेया अपनी मेहनत और संघर्ष से ही वह आज इस मुकाम पर पहुंची हैं।
विज्ञापन


कहा कि हिमाचल के कलाकारों को फिल्मी इंडस्ट्री में काम करने का मौका मिले, उसके लिए यहां पर एक फिल्म एकडेमी खोलने की इच्छा है। हालांकि, उन्होंने हिंदी फिल्मों में बतौर हीरोइन रोल नहीं किया है। उन्हें इसके काफी ऑफर आए हैं। लेकिन, कानून की पढ़ाई करने वाली श्रेया डिग्री हासिल करने के बाद हिंदी फिल्मों में बतौर नायिका कदम रखेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब हिंदी फिल्मों के आ रहे ऑफर

Actress Shreya Sharma in Telugu films.

बाल कलाकार के रूप में वह अजय देवगन की फिल्म बेनाम, चिल्लर पार्टी समेत कई हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। करीब चार साल की उम्र में रसना के विज्ञापन से सिनेमा में काम करने वाली श्रेया कोलगेट, कंपलेन जैसे कई बड़ी कंपनियों के विज्ञापन कर चुकी हैं।

हिंदी फिल्मों के आ रहे ऑफर
श्रेया शर्मा के पिता विकास शर्मा ने कहा कि उनकी बेटी को बॉलीवुड से धारावाहिक व फिल्मों के ऑफर आ रहे है। लेकिन, पढ़ाई पूरी करने के बाद ही वह इनमें काम करेंगी।

श्रेया शर्मा का हुआ फेसबुक अकाउंट हैक
श्रेया शर्मा का कुछ दिन पहले फेसबुक अकाउंट हैक हो चुका है। उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत कर दी है। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के नेता राजीव जंवाल ने उन्हें हिमाचली टोपी और शाल से भी सम्मानित किया। इस मौके पर उनके नाना जेपी उपाध्याय और पिता विकास शर्मा भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed