फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   actress Ravina Negi interview who hails from kinnaur himachal

बॉलीवुड एक्ट्रेस बोली, फिल्मों में काम करने के लिए शार्टकट न अपनाएं

Sun, 10 Jul 2016 01:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रिकांगपिओ (किन्नौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, रिकांगपिओ (किन्नौर) Updated Sun, 10 Jul 2016 01:16 PM IST
विज्ञापन
actress Ravina Negi interview who hails from kinnaur himachal
रवीना नेगी - फोटो : अमर उजाला

किन्नौर के छोटे से गांव से निकलकर बॉलीवुड में अपनी पहचान बना रही किन्नौरी बाला रवीना नेगी की बॉलीवुड की यात्रा दिल्ली से शुरू हुई। दिल्ली में जब वह निजी कंपनी में नौकरी करती थी, तब मुंबई से एड फिल्मों में काम करने का ऑफर मिला था।

विज्ञापन


जैसी ही वह मुंबई पहुंची तो शुरुआती दिनों में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने युवाओं को सलाह देते हुए कहा कि फिल्मों में काम करना ज्यादा मुश्किल काम नहीं है, लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए कोई भी शार्टकट रास्ता न अपनाएं। 

विज्ञापन

दक्षिण भारतीय फिल्मों में कर चुकी हैं काम

actress Ravina Negi interview who hails from kinnaur himachal
रवीना नेगी

रिकांगपिओ में पत्रकारों से रूबरू हुई रवीना ने कहा कि वह पांच हिंदी और दो दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम कर चुकी हैं। जल्द ही नई फिल्म ‘अधूरी ख्वाहिश‘ बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। उन्होंने कहा कि पहले से ही किन्नौर के प्रति मेरा काफी लगाव रहा है।

किन्नौर के लोगों ने मुझे अपनी बेटी समझा है। किन्नौर की बेटी के रूप में किन्नौर का नाम रोशन करना मेरा अगला लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि किन्नौर के युवाओं में अनुभव और प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed