{"_id":"61aa15d570297c29f9549a59","slug":"achievement-captain-abhay-of-chamba-will-serve-in-army-aviation","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: आर्मी एविएशन में सेवाएं देंगे हिमाचल के कैप्टन अभय","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
उपलब्धि: आर्मी एविएशन में सेवाएं देंगे हिमाचल के कैप्टन अभय
Fri, 03 Dec 2021 06:34 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 03 Dec 2021 06:34 PM IST
सार
कैप्टन अभय ने बताया कि उन्हें बचपन से ही देश सेवा करने की इच्छा थी। इंजीनियरिंग करने के बाद भी उन्होंने सेना में देश सेवा करने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि बचपन में उन्हें अपने दादा सेवानिवृत्त सूबेदार उधम सिंह राणा के किस्सों से काफी प्रेरणा मिलती थी।
विज्ञापन
कैप्टन अभय माता-पिता के साथ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के चंबा के रहने वाले अभय को नासिक में अवार्ड ऑफ विंग्स से नवाजा गया। अब कैप्टन अभय आर्मी एविएशन में सेवाएं देंगे। चार वर्ष तक सेना में सेवाएं देने के बाद अभय ने जनवरी 2021 में एविएशन ट्रेनिंग आरंभ की थी। जो शुक्रवार को पूरी हो गई है। 11 अक्तूबर 1990 में जन्मे कैप्टन अभय के पिता राज सिंह राणा फायर ऑफिसर के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। जबकि माता बिमला राणा एनएचपीसी से अधीक्षक पद से सेवानिवृत्त हुई हैं। आठवीं तक की पढ़ाई चंबा में हासिल करने बाद वे उच्च शिक्षा के लिए चंडीगढ़ पहुंचे।
विज्ञापन
12वीं कक्षा के बाद उन्होंने चंडीगढ़ से बीटेक की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने बंगलूरू में डेढ़ वर्ष के लिए एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी भी की। इस दौरान उन्हें आईएमए में प्रवेश का मौक़ा मिला। कैप्टन अभय ने बताया कि उन्हें बचपन से ही देश सेवा करने की इच्छा थी। इंजीनियरिंग करने के बाद भी उन्होंने सेना में देश सेवा करने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि बचपन में उन्हें अपने दादा सेवानिवृत्त सूबेदार उधम सिंह राणा के किस्सों से काफी प्रेरणा मिलती थी।
विज्ञापन