{"_id":"60157d3f43a5e25c4e107039","slug":"aarti-of-chamba-secured-third-place-in-national-mathematics-essay-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय गणित निबंध प्रतियोगिता में चंबा की आरती ने हासिल किया तीसरा स्थान","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
राष्ट्रीय गणित निबंध प्रतियोगिता में चंबा की आरती ने हासिल किया तीसरा स्थान
Sat, 30 Jan 2021 09:08 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 30 Jan 2021 09:08 PM IST
विज्ञापन
छात्रा आरती
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय गणित निबंध प्रतियोगिता में चंबा जिले के सीनियर सेकेंडरी स्कूल हिमगिरी की 10वीं कक्षा की छात्रा आरती ने तीसरा स्थान हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस पर शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की ओर से ऑनलाइन करवाई गई थी।
विज्ञापन
इसमें रंगोली, मेहंदी, गणित निबंध लेखन का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में देशभर से सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया। आरती की इस उपलब्धि पर जहां स्कूल स्टाफ गदगद है, वहीं अभिभावक भी फूले नहीं समा रहे। स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश शर्मा ने आरती को बधाई दी है।
विज्ञापन