{"_id":"5a79a1314f1c1bcb268b881a","slug":"aaina-vashishtha-of-hamirpur-will-play-senior-national-chess-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटी उम्र में सीनियर नेशनल खेलेगी हिमाचल की ये बेटी","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
छोटी उम्र में सीनियर नेशनल खेलेगी हिमाचल की ये बेटी
अमर उजाला ब्यूरो, जाहू (हमीरपुर)
Updated Wed, 07 Feb 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल की बेटी छोटी उम्र में सीनियर नेशनल खेलने जा रही हैं। उपमंडल भोरंज की पंचायत करहा के लोअर करहा गांव की रहने वाली 14 वर्षीय आईना वशिष्ठ भुवनेश्वर में होने वाली सीनियर नेशनल शतरंज प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी।
विज्ञापन
आईना खुद कम उम्र की होने के बावजूद सीनियर नेशनल प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करके अपने आप में एक रिकॉर्ड बनाएगी। अहमदाबाद में हुई राष्ट्रीय स्पर्धा में आईना ने प्रदेश का नाम रोशन करते हुए बेस्ट परफॉरमेंस दी है।
विज्ञापन
अब उसका चयन सीनियर नेशनल के लिए हुआ है। भुवनेश्वर में 8 से 14 फरवरी तक होने वाली सीनियर नेशनल प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए आईना अपने से बड़ी उम्र के राष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरेगी।
विज्ञापन
बीते वर्ष आईना घुमारवीं में हुए अंडर-15 के स्टेट ट्रायल में भाग ले चुकी है। शतरंज के सात मुकाबले प्रदेश के विभिन्न जिलों से आईं टीमों के साथ खेल चुकी है। इनमें अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए आईना ने पांच मैच जीते।
इसी प्रदर्शन के आधार पर आईना का चयन अहमदाबाद में हुई नेशनल स्पर्धा के लिए हुआ था। आईना नवीं कक्षा की छात्रा है। खेलों के अलावा आईना मॉडलिंग और शास्त्रीय नृत्य में भी रुचि रखती है। इससे पहले आईना उड़ान कार्यक्रम के तहत मॉडलिंग व डांसिंग में स्टेट की चैंपियन भी रह चुकी है।