फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   13-year-old daughter expedite Khardungla peak with father in lahul

पिता के साथ 13 साल की बेटी ने खरदुंगला चोटी पर फहराया तिरंगा

Mon, 20 Aug 2018 05:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू Updated Mon, 20 Aug 2018 05:41 PM IST
विज्ञापन
13-year-old daughter expedite Khardungla peak with father in lahul

लाहौल की 13 वर्षीय बेटी कल्पना ठाकुर ने स्वतंत्रता दिवस पर 18,870 फीट ऊंची खरदुंगला चोटी पर तिरंगा लहराकर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। दो दिन पैदल चढ़ाई कर कल्पना ने अपने पर्यावरणविद पिता किशन लाल के साथ लेह-लद्दाख की खरदुंगला चोटी फतह की।

विज्ञापन


रास्ते में कल्पना ने पर्यावरण बचाने और देशप्रेम का संदेश दिया। जगह-जगह सैन्य अधिकारियों से मिलकर अपने मिशन का मकसद भी साझा किया।
स्वतंत्रता दिवस पर खरदुंगला चोटी पर तिरंगा लहराने को किशन लाल ने लेह लद्दाख प्रशासन से विशेष अनुमति ली थी।

इससे पहले भी कल्पना लाहौल समेत प्रदेश की कई चोटियां फतह कर चुकी हैं। कल्पना अपने पिता के साथ गत 12 अगस्त को मनाली से लेह के लिए रवाना हुई थीं। दोनों 14 अगस्त को लेह के नॉर्थ पोल पहुंचे।
विज्ञापन


यहां रात्रि विश्राम के बाद 15 अगस्त 12 बजे खरदुंगला चोटी पर तिरंगा फहराया। खरदुंगला चोटी तक पहुंचने के लिए कठिन रास्ता तय करना पड़ता है, लेकिन कल्पना के दृढ़ संकल्प से बाधाएं भी बौनी साबित हुईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पेड़ को राखी बांधती है आठवीं की छात्रा 

13-year-old daughter expedite Khardungla peak with father in lahul

कल्पना ठाकुर मनाली के शशांक मॉडल स्कूल गोजरा में आठवीं कक्षा की छात्रा हैं। वे बचपन से एक पेड़ को अपना भाई मानती हैं और हर वर्ष इसे राखी बांधती हैं। पर्यावरण बचाने के लिए भी प्रेरणा स्रोत बनकर उभरी हैं। अभी तक 200 से अधिक पौधे रोप चुकी हैं। 

बेटों से कम नहीं होती हैं बेटियां : कल्पना
कल्पना ठाकुर ने कहा कि बेटियां भी बेटों से कम नहीं होती हैं। बेटियां भी हर क्षेत्र में माता-पिता का नाम रोशन कर सकती हैं। किशन लाल ने बताया कि बेटी के जज्बे के आगे कई पहाड़ बौने हो गए। बिना किसी परेशानी के कल्पना ने 18,870 फीट ऊंची खरदुंगला चोटी पर तिरंगा फहराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed