{"_id":"5de917cb8ebc3e548170f0ae","slug":"amitabh-bachchan-will-again-visit-manali-with-wife-jaya-booked-cottage-in-advance","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी जया के साथ फिर मनाली आएंगे अमिताभ बच्चन, एडवांस में बुक किया कॉटेज","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
पत्नी जया के साथ फिर मनाली आएंगे अमिताभ बच्चन, एडवांस में बुक किया कॉटेज
Fri, 06 Dec 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh
संजय ठाकुर, अमर उजाला, पतलीकूहल/मनाली
संजय ठाकुर, अमर उजाला, पतलीकूहल/मनाली
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 06 Dec 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अगले साल मई में पत्नी जया बच्चन के साथ फिर मनाली आ रहे हैं। उन्होंने मनाली के एक पांच सितारा रिजॉर्ट में एक कॉटेज बुक करा लिया है। जानकारों के अनुसार अमिताभ बच्चन मनाली के पर्यटन के लिए एक अघोषित ब्रांड एंबेसडर बनकर उभरे हैं। एक हफ्ते तक राज्य सरकार के स्टेट गेस्ट के तौर पर मनाली रहे अमिताभ बच्चन ट्विटर, ब्लॉग और इंस्टाग्राम पर मनाली की इतनी ब्रांडिंग कर गए, जितनी करोड़ों रुपये खर्च करके भी नहीं हो सकती थी।
विज्ञापन
सोशल मीडिया में दुनिया में अमिताभ के दस करोड़ के करीब फॉलोअर हैं। इनमें बॉलीवुड और हॉलीवुड तक की हस्तियां शामिल हैं। अंतिम दिन ट्विटर पर उन्होंने कुल्लवी टोपी के साथ अपना फोटो लगाया है। ऐसा कर उन्होंने यहां के लोगों का आभार जताया। यहां की संस्कृति-पहनावे, आबोहवा की जमकर तारीफ की। इतिहासकार छेरिंग दोरजे ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू और अटल बिहारी वाजपेयी वाजपेयी के बाद बिग बी तीसरी हस्ती हैं, जो मनाली को दुनिया भर में सुर्खियों लाए हैं।
विज्ञापन
रणबीर कपूर पर फिल्माए गए सीन
पर्यटन नगरी मनाली में बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग जारी है। गुरुवार को अभिनेता रणबीर कपूर पर कुछ सीन फिल्माए गए। दो सीन चार-चार बार रिटेक के बाद ओके कर दिए गए। स्थानीय को-आर्डिनेटर अनिल कायस्था ने बताया कि फिल्म की लगभग शूटिंग पूरी हो गई।
विज्ञापन