देवभूमि के बेटों ने रोशन किया नाम, वायु सेना में बने फ्लाइंग अफसर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहतलाई के पट्टा गांव के आश्चित ठाकुर भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग अफसर के पद पर तैनात हुए हैं। 21 दिसंबर को एयरफोर्स अकादमी हैदराबाद में पासिंग आउट परेड हुई। आश्चित के पिता विजय ठाकुर बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास शाहतलाई में बतौर कनिष्ठ अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। माता रेखा कुमारी अध्यापिका हैं। छोटी बहन अंचिता सिंह पीयू से बीएससी की पढ़ाई कर रही हैं।
आश्चित के पिता विजय ठाकुर ने बताया कि आश्चित ने डीएवी बिलासपुर से जमा दो की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2015 में एनडीए की परीक्षा दी। उनका चयन नवंबर 2015 में नेशनल डिफेंस अकादमी खडगवासला पुणे में हुआ। तीन साल की ट्रेनिंग के बाद नवंबर 2018 में इनका चयन एयरफोर्स अकादमी हैदराबाद के लिए हुआ।
हटली क्षेत्र के आशीष कुमार फ्लाइंग अफसर बन गए हैं। आशीष बारी गांव के रहने वाले हैं। पिता प्रेम चंद शर्मा वायु सेना में सूबेदार मेजर के पद पर कार्यरत हैं और माता अंबिका शर्मा गृहिणी हैं। छोटी बहन प्रतिक्षा शर्मा हमीरपुर में दसवीं कक्षा में पढ़ रही हैं। इनके दादा जगदीश चंद शर्मा शिक्षा विभाग से मुख्य शिक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। आशीष की प्रारंभिक शिखा बारी और बलद्वाड़ा स्कूल से हुई है।
जमा दो की परीक्षा सैनिक स्कूल सुजानपुर से पास करने के बाद इन्होंने पुणे से बीएससी की। अब वे फ्लाइंग अफसर बन गए हैं। चाचा विनोद कुमार शर्मा और चाची रेखा देवी ने बताया कि आशीष की उपलब्धि सभी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। आशीष 21 दिसंबर को भारतीय वायु सेना अकादमी हैदराबाद से पास आउट हुए हैं।