फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   13 years old boy saved a children from tank.

13 साल के गौरव को सलाम, जान पर खेलकर बचा लिया मासूम

Wed, 08 Jun 2016 07:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चैलचौक (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, चैलचौक (मंडी) Updated Wed, 08 Jun 2016 07:32 AM IST
विज्ञापन
13 years old boy saved a children from tank.
टैंक में डूब रहे सात साल के बालक को 13 साल के गौरव ने साहस दिखाते हुए बचा लिया। - फोटो : अमर उजाला

महज 13 साल के गौरव ने साहस की मिसाल कायम कर दी। इसने जान पर खेलकर सात साल के मासूम की जान बचा ली। घटना हिमाचल के जिला मंडी की है।

विज्ञापन


यहां किलिंग पंचायत के मझोगी गांव में मंगलवार को टैंक में डूब रहे सात साल के बालक को 13 साल के गौरव ने साहस दिखाते हुए बचा लिया। पांव फिसलने के कारण टैंक में गिरे बच्चे को उसके दोस्तों ने डूबता हुआ देखकर शोर मचाया।
विज्ञापन


इसी दौरान 13 साल के गौरव ने तुरंत पानी के टैंक में छलांग लगाई और पानी में डूब रहे सात साल के अभिजीत को पानी से बाहर निकालने की कोशिश की। गौरव इसे बाहर तो नहीं निकाल पाया लेकिन उसने अभिजीत का मुंह पानी के बाहर निकाल लिया ताकि वह सांस ले सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांववालों ने मौके पर पहुंचकर बचाई जान

13 years old boy saved a children from tank.
मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों को टैंक से बाहर निकाला। - फोटो : demo pic

इसके बाद टैंक के पास खड़े बच्चों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। इसके बाद ग्रामीण बचाव के लिए दौड़ पड़े। मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों को टैंक से बाहर निकाला। टैंक में डूबा अभिजीत करीब दो घंटे तक बेहोश रहा।

इस पर उसके परिजन फूट फूट कर रोने लगे। ग्रामीणों ने अभिजीत के पेट का पानी दबाकर बाहर निकाला। करीब ढाई घंटे बाद उसे होश आया। इसके बाद अभिजीत को परिजनों ने आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी सुक्कीबाईं पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार कर उसे घर भेज दिया गया।

पंचायत उपप्रधान कृष्ण कुमार ने घटना की पुष्टि की है। पंचायत उप प्रधान ने बताया कि अभिजीत की हालत खतरे से बाहर है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि अभिजीत की जान बचाने के लिए गौरव को सम्मानित किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed