फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   snowfall and rain in himachal pradesh

चोटियों पर बर्फ, ठंड से कांपा हिमाचल

Sat, 24 Nov 2012 01:38 PM IST
शिमला/ब्यूरो
शिमला/ब्यूरो Updated Sat, 24 Nov 2012 01:38 PM IST
विज्ञापन
snowfall and rain in himachal pradesh

प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश से पूरा हिमाचल कांप गया है। सुबह-शाम लोगों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है। बीते तीन दिन से खराब मौसम के चलते हिमाचल के न्यूनतम तापमान में भी कमी आई है।

विज्ञापन


कबाइली क्षेत्रों में तापमान माइनस में चल रहा है। ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात भी दर्ज हुआ है। आने वाले 24 घंटों के दौरान भी मौसम विभाग ने ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी व बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश के अन्य भागों में भी मौसम के कई रूप देखने को मिले।
विज्ञापन


राजधानी शिमला में जहां सुबह आसमान बादलों से ढका रहा, वहीं दोपहर को धूप खिली। शाम होते-होते फिर से बादलों ने आसमान पर डेरा डाल दिया। मौसम विभाग के अनुसार उतरी पाकिस्तान व आसपास के क्षेत्र पर एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसके प्रभाव से प्रदेश के ऊंचाई व मध्य भाग में मौसम खराब चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को सबसे कम तापमान केलांग का रहा। यहां तापमान माइनस 0.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। शिमला 5.6 डिग्री, सुंदरनगर 4.1, भुंतर 3.6, कल्पा 1.8, धर्मशाला 8.6, ऊना 6.5, मंडी 5.8, नाहन 8.7, पालमपुर 6.5, सोलन 4.5 और मनाली का न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री रिकार्ड किया गया। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान जिला ऊना का रहा। यहां अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed