फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lost 10 lac in superstition

तंत्र-मंत्र के फेर में गवां दिये 10 लाख

Thu, 21 Feb 2013 01:57 PM IST
मसूरी/ब्यूरो
मसूरी/ब्यूरो Updated Thu, 21 Feb 2013 01:57 PM IST
विज्ञापन
lost 10 lac in superstition

तंत्र-मंत्र के फेर में पैसा दोगुना करने के लालच में सीपीडब्ल्यूडी के रिटायर्ड कर्मचारी ने जिंदगीभर की कमाई गंवा दी। तांत्रिकों ने मंगलवार को रातभर तंत्र क्रिया की और बुधवार तड़के नशीली चाय पिला परिवार को बेहोश कर भाग गए। परिवार के पांच सदस्यों को शास्त्रीनगर के हीरालाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


मसूरी के इनायतपुर गांव के अजब सिंह के परिवार में पत्नी प्रकाशो, तीन बेटे कुलदीप, अमित, दीपक और कुलदीप की पत्नी रेखा हैं। अजब सिंह सीपीडब्ल्यूडी से फोर्थ क्लास कर्मचारी रिटायर्ड हुए हैं। दो तांत्रिकों ने उन्हें झांसा दिया कि वे तंत्र-मंत्र कर उनका पैसा दोगुना कर देंगे और महंगी जमीन सस्ते दामों में दिलवा देंगे।
विज्ञापन


झांसे में आकर अजब सिंह मंगलवार रात दोनों तांत्रिकों को घर ले गए। घर में जमीन लेने के लिए 10 लाख रुपये रखे थे। तांत्रिक रातभर उन पैसों को दोगुना करने और सस्ती जमीन मिलने के लिए तंत्र-मंत्र का ढोंग करते रहे। तड़के करीब चार बजे तांत्रिकों ने चाय बनाई। उन्होंने परिवार के सभी सदस्यों को चाय दी, जिसे पीकर सभी लोग बेहोश हो गए। सिर्फ रेखा बच गई, जो सोई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद तांत्रिक 10 लाख रुपये लेकर चंपत हो गए। बुधवार सुबह अजब सिंह का भाई राजपाल उनके घर पहुंचा तो सभी को बेहोश पाकर दंग रह गया। उसने रेखा से घटना की बाबत जानकारी कर पुलिस को सूचना दी। बेहोश लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुलदीप को होश आया तो उसने भी सारा घटनाक्रम बताया। मसूरी एसओ राशिद अली ने बताया कि तांत्रिकों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed