{"_id":"b37bc2db886686de52972a909e72c8b1","slug":"hpu-student-beat-at-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू छात्र पर घर में घुसकर हमला, गंभीर चोटें आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचपीयू छात्र पर घर में घुसकर हमला, गंभीर चोटें आई
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 06 Dec 2014 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले एक छात्र पर शुक्रवार रात को युवकों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। इस हमले में युवक को गंभीर चोटें आई है।
विज्ञापन
पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार एचपीयू में एलएलबी के छात्र विकास श्ार्मा ने शिकायत दर्ज करवाई है कि शुक्रवार रात को अपने चक्कर स्थित घर में था।
विज्ञापन
इसी दौरान करीब दस बजे चार युवक उसके घर में पहुंचे और कहासुनी के बाद उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। हंगामा होने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद बालूगंज पुलिस को मामले की सूचना दी गई।
विज्ञापन
पुलिस ने युवक का मेडिकल करवाकर दिया है। युवक को शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी युवक वरधान गर्ग, बंटा और लुका और एक अन्य शख्स के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है कि कहीं पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम तो नहीं दिया है।