फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   crowd is increasing for kalka-shimla toy train

टॉय ट्रेन में है सफर की चाहत, वेटिंग लिस्ट लंबी

Thu, 09 May 2013 01:01 PM IST
शिमला/ब्यूरो
शिमला/ब्यूरो Updated Thu, 09 May 2013 01:01 PM IST
विज्ञापन
crowd is increasing for kalka-shimla toy train

कालका-शिमला हैरिटेज ट्रैक पर चलने वाली टॉय ट्रेन की वेटिंग लिस्ट में बड़ा इजाफा हुआ है।

विज्ञापन


इससे आकर्षण का मुख्य केंद्र रहने वाली टॉय ट्रेन में सफर का मौका न मिलने से पर्यटकों को मायूसी हाथ लग रही है।

बुधवार को शिमला रेलवे स्टेशन और स्कैंडल प्वाइंट स्थित रेलवे टिकट बुकिंग काउंटरों पर सैलानियों का खूब जमावड़ा लगा रहा।

वर्ल्ड हैरिटेज की सूची में शामिल कालका-शिमला ट्रैक पर चलने वाली टॉय ट्रेन इन दिनों पैक है।

करीब एक सप्ताह से टॉय ट्रेन में लोगों की भीड़ बढ़ रही है। काफी संख्या में सैलानी टॉय ट्रेन से कालका से शिमला पहुंच रहे हैं।

हालांकि रेलवे प्रबंधन की ओर से सैलानियों की हसरत पूरी करने के लिए दो अतिरिक्त हॉली डे स्पेशल गाड़ियां चलाई जा रही हैं, बावजूद इसके ट्रेनों में भारी भीड़ है।


होटलियर एसोसिएशन शिमला के उपाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने बताया कि कम किराये पर आरामदायक सफर की सुविधा के चलते सैलानी टॉय ट्रेन में सफर को अहमियत दे रहे हैं।
विज्ञापन


टूरिस्ट सीजन के रफ्तार पकड़ने के साथ ही टॉय ट्रेन में सैलानियों का रश भी बढ़ रहा है। टॉय ट्रेन की लंबी वेटिंग लिस्ट के कारण सैलानी मायूस हो रहे हैं।

हॉली डे स्पेशल गाड़ियों की एडवांस बुकिंग नहीं
सैलानियों की सुविधा के लिए कालका-शिमला ट्रैक पर शुरू की गई हॉली डे स्पेशल गाड़ियों के लिए एडवांस बुकिंग सुविधा नहीं है।

रेलवे विभाग इन गाड़ियों का संचालन सीमित समय के लिए करता है इसलिए इसे आनलाइन बुकिंग से नहीं जोड़ा है। यात्री करंट बुकिंग ही करवा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed