{"_id":"132-57346","slug":"Shimla-57346-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी की पत्नी को जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारी की पत्नी को जान से मारने की धमकी
Shimla
Updated Sun, 16 Nov 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
शिमला। पुलिस थाना सदर में शनिवार को लोअर बाजार के कारोबारी कुलदीप सिंह निवासी कृष्णानगर ने उसकी पत्नी को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला दर्ज कराया है। कारोबारी ने बताया है कि उसके घर में किसी व्यक्ति ने डाक से यह धमकी भरा पत्र भेजा है। पत्र में उनकी पत्नी को जान से मारने की धमकी दी गई है। पत्र मिलने के बाद से परिवार दहशत में है। उन्होंने पुलिस ने उनके परिवार की सुरक्षा की मांग की है। कारोबारी कुलदीप की शिकायत पर सदर पुलिस थाना ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता से जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन