{"_id":"132-57344","slug":"Shimla-57344-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला में एस्केलेटर लगाने में तमाम दिक्कतें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला में एस्केलेटर लगाने में तमाम दिक्कतें
Shimla
Updated Sun, 16 Nov 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। लोअर बाजार से माल रोड को जोड़ने के लिए एस्केलेटर लगाने की योजना के प्रारंभिक सर्वे में परिस्थितियां अनुकूल नहीं पाई गई हैं। एस्केलेटर लगाने के लिए जो स्थान चिह्नित किए गए हैं, वहां जगह तंग होने के कारण समस्या पेश आ रही है। वहीं, एस्केलेटर लगाने का काम करने वाली देश एक की नामी कंपनी चिह्नित स्थानों का निरीक्षण करने के बाद काम करने में असमर्थता जता चुकी है।
‘ब्यूटीफिकेशन ऑफ मालरोड’ प्रोजेक्ट के तहत एशियन डेवलपमेंट बैंक के सहयोग से लोअर बाजार से मालरोड को एस्केलेटर से जोड़ा जाना है। सुंदर पंसारी चौक से माल रोड, नत्थू हलवाई की दुकान के सामने से माल रोड और लोअर बाजार से खादी भंडार तक तीन स्थान एस्केलेटर लगाने के लिए चिह्नित किए गए हैं। तीनों ही स्थानों पर मौजूदा समय में लोगों की आवाजाही के लिए सीढ़ियां लगाई गई हैं। सीढ़ियों के दोनों और दुकानें और लोगों के घर हैं। एस्केलेटर लगने पर इन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। तीनों ही चिह्नित स्थानों पर ढलान 30 डिग्री से अधिक होना भी एक बड़ी समस्या है। लोअर बाजार से मालरोड तक एस्केलेटर लगाने के लिए अब एक और कंपनी को बुलाया गया है।
जल्द शुरू होगा एस्केलेटर लगाने का काम
चिह्नित स्थानों पर एस्केलेटर लगाने में दिक्कत पेश आ रही है। एस्केलेटर कैसे लगाए जाएं, इसके लिए तकनीकी विशेषज्ञों से विचार विमर्श किया जा रहा है। कोई न कोई वैकल्पिक व्यवस्था कर जल्द एस्केलेटर लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
- देवेंद्र सिंह मधैईक, अधिशासी अभियंता, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट