फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   स्पीति में सोलर प्लांट की जमीन फाइनल

स्पीति में सोलर प्लांट की जमीन फाइनल

Tue, 09 Sep 2014 05:31 AM IST
Shimla
Shimla Updated Tue, 09 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश के स्पीति में सोलर प्लांट लगाने के लिए 67 बीघा जमीन की तलाश पूरी हो चुकी है। राज्य बिजली बोर्ड की ओर से जल्द ही इसकी रजिस्ट्री कराई जाएगी। केंद्र की तत्कालीन यूपीए सरकार ने एक साल पहले दो मेगावाट का सोलर प्लांट लगाने की योजना को मंजूरी दी थी। स्पीति में दो मेगावाट सोलर प्लांट के अलावा 500 किलोवाट का अलग से विंड एनर्जी का भी प्लांट लगाया जाएगा। इसका प्रस्ताव जल्द ही केंद्र को भेजने की तैयारी है।
विज्ञापन

हर साल तीन से चार माह के लिए स्पीति घाटी भारी बर्फबारी से देश दुनिया से कट जाती है। बिजली के तार टूट जाते हैं। पूरे क्षेत्र को लंबे समय तक बिजली संकट से जूझना पड़ता है। ऐसे में प्रदेश सरकार ने घाटी में सोलर प्लांट लगाने के लिए केंद्र के पास प्रस्ताव भेजा था। इस प्रस्ताव को पिछले साल ही केंद्र ने मंजूर कर दिया था। स्पीति में सोलर प्लांट लगाने के लिए जमीन की तलाश अब पूरी हुई है। साथ ही बिजली बोर्ड की ओर से सोलर और विंड एजर्नी का प्लांट लगाने के लिए डीपीआर तैयार की जा रही है। इसमें से 50 फीसदी राशि केंद्र की ओर से दी जानी है।
विज्ञापन

-
लाहौल-स्पीति बनेगा सौर ऊर्जा हब!
केंद्र की भाजपा सरकार ने बजट में यह प्रावधान किया है कि लाहौल-स्पीति को सोलर एनर्जी का हब बनाया जाएगा। हालांकि, अभी तक इसके लिए प्रदेश और केंद्र सरकार के स्तर पर कोई कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
स्पीति में जमीन मिल चुकी है। इसके कागजात पूरे कराए जा रहे हैं। सोलर और विंड एनर्जी प्लांट के लिए डीपीआर बनाने का भी काम किया जा रहा है। इसका प्रस्ताव जल्द ही प्रदेश सरकार के माध्यम से केंद्र को भेजा जाएगा। -पीसी नेगी, प्रबंध निदेशक राज्य बिजली बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed