{"_id":"132-55823","slug":"Shimla-55823-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोगटा के नाम पर मुख्यमंत्री की मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोगटा के नाम पर मुख्यमंत्री की मुहर
Shimla
Updated Fri, 22 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
शिमला। एसएस जोगटा अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष होंगे। मुख्यमंत्री ने इनके नाम पर मुहर लगा दी है। दूसरे गुट के गोपाल शर्मा को महासचिव और सुरेंद्र मनकोटिया को कर्मचारी पेंशनर कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। वीरवार को दोनों गुटों ने पदाधिकारी मुख्यमंत्री से मिले। इस दौरान सीएम ने महासंघ की राज्य कार्यकारिणी में दोनों गुटों के पदाधिकारियों को शामिल होने को कहा। सीएम ने कहा कि जेसीसी में दोनों गुटों के जिला अध्यक्ष और महासचिव को शामिल किया जाएगा। वार्ता के बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने एसएस जोगटा को अध्यक्ष, गोपाल शर्मा को महासचिव और मनकोटिया को कर्मचारी पेंशनर कल्याण बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया। शुक्रवार को इसकी अधिसूचना जारी हो जाएगी।
---
नए अध्यक्ष बने एसएस जोगटा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने महासंघ के तीन पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी है। इसकी अधिसूचना आज जारी होने की उम्मीद है।
---
इधर, महासचिव गोपाल (मनकोटिया गुट) ने कहा कि जेसीसी के लिए दोनों गुटों की लिस्ट तैयार कर सरकार को दी जानी है। इनमें से कौन- कौन पदाधिकारी जेसीसी में शामिल रहेगा, इसका फैसला सरकार करेगी। सीएम ने तीन पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी है।
---
दोनों गुटों की लड़ाई में पिस रहे कर्मचारी
महासंघ के दोनों गुटों की लड़ाई का खामियाजा कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा था। महासंघ ने प्रदेश सरकार को 33 सूत्रीय कर्मचारियों का मांग पत्र सौंपा है। इस पर दोनों गुटों के पदाधिकारी सरकार से बात नहीं कर रहे थे।