फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   अब 15 से 20 दिन में निपटेगी परीक्षा

अब 15 से 20 दिन में निपटेगी परीक्षा

Fri, 22 Aug 2014 05:30 AM IST
Shimla
Shimla Updated Fri, 22 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
शिमला। विवि और कॉलेजों में परीक्षा शेड्यूल प्राचार्य तैयार करेंगे। 15 से 20 दिन में परीक्षाओं को निपटाने की तैयारी है। विश्वविद्यालय अब कॉलेजों से सुझाव लेकर रूसा सेमेस्टर की परीक्षाएं कम से कम समय में करवाएगा। इसके लिए विवि के परीक्षा नियंत्रक की ओर से कॉलेज प्राचार्यों को पत्र लिखकर सुझाव मांगे गए हैं। इसमें परीक्षाएं कम से कम समय में पूरी किए जाने को लेकर प्रारूप तैयार करने को कहा गया है। जिले के सभी बड़े कॉलेज प्राचार्य छोटे कॉलेज के प्राचार्यों से चरचा करने के बाद सेमेस्टर की परीक्षाओं का प्रस्तावित शेड्यूल तैयार करेंगे।
विज्ञापन

इन सुझावों पर परीक्षा शेडयूल का प्रारूप तैयार करने और इस पर अंतिम फैसला लेने के लिए सितंबर माह में प्रदेश के सभी बड़े कॉलेज प्राचार्यों के साथ विश्वविद्यालय में बैठक बुलाई जाएगी। छह अगस्त को विश्वविद्यालय की हाई पॉवर कमेटी के निर्णय के मुताबिक यह प्रक्रिया शुरू की गई है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल का कहना है कि कॉलेज प्राचार्यों को रूसा की गाइडलाइन को ध्यान में रखकर ही सेमेस्टर की परीक्षा के शेड्यूल के लिए सुझाव देने होंगे।
विज्ञापन

---
शिमला। विश्वविद्यालय की हाई पॉवर कमेटी के शेडयूल में परीक्षा का समय कम कर इसे 15 से 20 दिन में पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। सितंबर के पहले सप्ताह में विश्वविद्यालय में सभी बड़े कॉलेजों के प्राचार्य परीक्षा शेडयूल पर सुझाव रखेंगे। इस पर विश्वविद्यालय फैसला लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
समय से होगी मूल्यांकन की प्रक्रि या
दो माह की बजाय 15 दिन में परीक्षाएं होने से मूल्यांकन और कॉलेजों से अवार्ड और इंटरनल असेस्मेंट पहुंचाने के लिए कॉलेजों को अतिरिक्त समय मिल सकेगा। परीक्षा परिणाम भी समय से तैयार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed