Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   सूबे के एनजीओ को चार अरब विदेशी फंड

सूबे के एनजीओ को चार अरब विदेशी फंड

Thu, 21 Aug 2014 05:30 AM IST
Shimla
Shimla Updated Thu, 21 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश में काम करने वाले गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) को पिछले चार वर्षों में चार अरब से अधिक विदेशी मदद मिल चुकी है। केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की जांच रिपोर्ट में यह तथ्य सामने आए हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय के पास इसकी विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध है। प्रदेश के तमाम एनजीओ को विश्व के कई देशों से जमकर वित्तीय मदद मिल रही है, लेकिन अहम सवाल यह है कि उस रकम को कहां खर्च किया जा रहा, इसका प्रदेश सरकार के पास कोई ठोस आंकड़ा उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

देश का एक छोटा सा राज्य होने के बावजूद हिमाचल के एनजीओ को विश्व के तमाम देशों की ओर से बड़े पैमाने पर आर्थिक मदद की जा रही है। पड़ोसी राज्य जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड से अधिक रकम हिमाचल प्रदेश को मिल रही है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से तैयार की गई सूची में इसका जिक्र है। कहां खप रहा विदेशी पैसा इसकी जानकारी प्रदेश सरकार के पास न होने से कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़ा हो रहा है। केंद्र कई राज्यों के एनजीओ की जांच सीबीआई और राज्य पुलिस को भी सौंप चुका है। हालांकि, इसमें हिमाचल प्रदेश के किसी एनजीओ का नाम नहीं है।
विज्ञापन

-
इनसेट - 2
विदेशों से प्रदेश के एनजीओ को मिली मदद
वर्ष एनजीओ संख्या राशि
2010-2011 106 1.28 अरब
2011-2012 112 1.25 अरब
2012-2013 82 1.72 अरब
2013-2014 06 63 लाख
-
इनसेट -2
23 एनजीओ का पंजीकरण रद्द
हिमाचल प्रदेश के 23 एनजीओ का फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (एफसीआरए) के तहत पंजीकरण निरस्त हो चुका है। समय से रिटर्न न भरने और अनियमितताओं पाए जाने की स्थिति में केंद्र सरकार की ओर से उक्त एनजीओ की एफसीआरए रद्द कर दी है, लेकिन प्रदेश स्तर पर इसके लिए आज तक कोई हलचल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कोट
हिमाचल प्रदेश में काम करने वाले एनजीओ को हर साल कितनी आर्थिक मदद मिल रही है, इसकी प्रदेश के पास कोई जानकारी नहीं है। अगर केंद्र की ओर से कोई जांच कराई गई है तो इसकी भी सूचना अभी तक प्रदेश को नहीं आई है। -पी मित्रा, मुख्य सचिव, हिमाचल प्रदेश

-
चार साल पहले हिमाचल के एनजीओ पर एक सर्वे किया था, जिसमें 39 हजार एनजीओ पंजीकृत पाए गए। इसमें से 22 फीसदी एनजीओ ही धरातल पर पाए गए, जबकि 78 प्रतिशत एनजीओ डेड थे। विदेशों से मदद लेने वाले 160 एनजीओ थे। इस सर्वे पर आईबी ने भी इनपुट लिया था। - प्रदीप चौहान, आर्थिक सलाहकार, अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed