{"_id":"132-55791","slug":"Shimla-55791-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"इकलौती बेटी को विशेष छात्रवृत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इकलौती बेटी को विशेष छात्रवृत्ति
Shimla
Updated Thu, 21 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन बेटियों के लिए विशेष छात्रवृत्ति योजना चला रहा है। सीबीएसई के स्कूलों के लिए सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप योजना चलाई जा रही है। इसमें इकलौती बेटी को 11वीं और 12वीं कक्षा की पढ़ाई के लिए पांच सौ रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति दी जाएगी। दसवीं की बोर्ड परीक्षा में 6.2 सीजीपीए (60 फीसदी अंक) की शर्त रखी गई है। साथ ही छात्रा की स्कूल की मासिक ट्यूशन फीस 1500 रुपये से कम होनी चाहिए। योजना का लाभ उठाने के लिए छात्राओं और अभिभावकों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदनों के आधार पर मेरिट जारी कर छात्रवृत्ति को चयनित छात्राओं की सूची ऑनलाइन जारी की जाएगी। इस सत्र के लिए इन दिनों आवेदन की प्रक्रिया जारी है। चयनित छात्राओं को सीबीएसई हर माह पांच सौ रुपये छात्रवृत्ति देगा।
योजना के लिए सिर्फ भारतीय मूल की छात्राएं ही पात्र होंगी। डीएवी लक्कड़ बाजार स्कूल की प्रधानाचार्य कामना बेरी ने माना कि सीबीएसई ने इकलौती बेटी के लिए अभिभावकों को प्रोत्साहित करने को योजना चलाई है। इसके लिए छात्राएं और अभिभावक आवेदन कर रहे हैं। उनके पास जो भी ऐसे फार्म और शपथ पत्र आ रहे हैं, वे उन्हें सत्यापित कर छात्रों को उपलब्ध करवा रहे हैं।
------------
ऐसे करें आवेदन
छात्रवृत्ति के लिए छात्राओं और अभिभावकों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उन्हें सीबीएसई की ओर से जारी दसवीं की मार्क्सशीट की सत्यापित फोटो कॉपी के साथ अभिभावकों को शपथपत्र देना होगा। इसमें घोषित करना होगा कि उनकी एक ही बेटी है। इसके लिए साइट पर तय भाषा में दस रुपये के नॉन ज्यूडीशियल पेपर जमा करवाना होगा। साथ ही आवेदनकर्ता को बैंक अकाउंट का कैंसल चेक और बैंक पास बुक की फोटो कॉपी भी ऑनलाइन जमा करवानी होगी। अधिक जानकारी के लिए www.cbse.nic.in पर लॉग इन करें।