फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   गगरेट युवा कांग्रेस अध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस

गगरेट युवा कांग्रेस अध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस

Mon, 11 Aug 2014 05:30 AM IST
Shimla
Shimla Updated Mon, 11 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गगरेट युवा कांग्रेस अध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 15 दिन के अंदर अपना पक्ष रखने को कहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी को गगरेट विधानसभा से विधायक कुुलदीप कुमार ने कुछ युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत की। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि गगरेट के कुछ युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक कुलदीप कुमार के घर पर धरना एवं प्रदर्शन कर उनके खिलाफ नारे लगाए। विधायक कुलदीप कुमार की इस शिकायत पर कड़ा संज्ञान लेते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने देवी लाल, अध्यक्ष युवा कांग्रेस गगरेट और सदस्य युवा कल्याण बोर्ड को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इनसे 15 दिन में अपना पक्ष रखने को कहा गया है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता संजय सिंह चौहान ने इसकी पुष्टि की है। चौहान ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने पहले ही स्पष्ट किया है कि संगठन में अिनुशासनहीनता पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed