फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   विधानसभा घेराव कर रही एबीवीपी पर बरसी लाठियां

विधानसभा घेराव कर रही एबीवीपी पर बरसी लाठियां

Sat, 09 Aug 2014 05:30 AM IST
Shimla
Shimla Updated Sat, 09 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
शिमला। प्रदेश सरकार और विवि प्रशासन की ओर से कॉलेजों में रूसा लागू किए जाने के विरोध में विधानसभा घेराव को पहुंचे चार जिलों के एबीवीपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच शुक्रवार को जमकर धक्कामुक्की और हाथापाई हुई। विधानसभा की तरफ जाने पर अड़े कार्यकर्ताओं ने बेरिकेट तोड़ने का प्रयास किया तो पुलिस नेे लाठियां बरसाईं। इस बीच संगठन के करीब आधा दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं। विधानसभा घेराव की पूर्व सूचना पर गेट के पास पहले से मौजूद पुलिस बल और पुलिस की क्यूआरटी टीम ने मुस्तैदी दिखाई और आंदोलनकारियों को विधानसभा तक नहीं पहुंचने दिया। दोपहर 1:36 बजे विधानसभा की आ रहे जा रहे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रूसा को वापस लो और प्रदेश सरकार मुर्दाबाद के नारों के साथ बेरिकेट तोड़ने का प्रयास किया। यहां पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच करीब आधे घंटे तक हाथापाई हुई। पुलिस ने आंदोलनकारियों को रोकने के लिए लाठियां भी चलाईं। तेज बारिश के बावजूद आंदोलनकारी मोर्च पर डटे रहे। ढाई बजे तक चले प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए।
विज्ञापन

एबीवीपी के राष्ट्रीय मंत्री आशीष चौैहान ने कहा कि प्रदेश सरकार ने करोड़ों के बजट के चक्कर में प्रदेश के हजारों छात्रों के भविष्य को दांव पर लगा दिया है। आठ माह बीतने पर भी परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किए गए। प्रांत संगठन मंत्री नवीन शर्मा ने चेताया कि यदि इस छात्र विरोधी फैसले को वापस न लिया गया तो एबीवीपी इसे जन आंदोलन बनाकर मंत्रियों का घेराव करेगी। प्रांत संगठन मंत्री नवीन शर्मा, पूर्व प्रदेश सचिव अजय भेरटा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कौल नेगी, बाबू राम, प्रदेश सह मंत्री नवनीत कौशल ने भी संबोधित किया। घेराव में प्रवीण, प्रदेश कार्यकारी सदस्य शिवानी शर्मा, शिमला विभाग के संयोजक आशीष, संजौली इकाई अध्यक्ष अर्पिता द्विवेदी, आरकेएमवी. इकाई अध्यक्ष कु. छेरिंग, ठियोग इकाई अध्यक्ष अनिल, सुन्नी इकाई अध्यक्ष महेश, नेरवा इकाई अध्यक्ष प्रमोद, सोलन जिला संयोजक भूपेंद्र, ग्रामीण जिला संयोजक राजेश चंदेल, सिरमौर जिला प्रमुख भरत राणा, रामपुर जिला संयोजक दीपक, बिलासपुर के संयोजक मंजीत नड्डा मुख्य रूप से शामिल हुए।
विज्ञापन


अंबेडकर चौक पर भी हुई जनसभा
विधानसभा घेराव से पूर्व सुबह ग्यारह बजे से ही अंबेडकर चौक पर चारों जिलों से कार्यकर्ता जुटना शुरू हो गए थे। घेराव के लिए कूच करने से पूर्व कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौक चौड़ा मैदान में भी रैली और जनसभा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


निहत्थे छात्रों पर लाठीचार्ज के आरोप
एबीवीपी ने पुलिस प्रशासन पर निहत्थे छात्रों पर लाठीचार्ज करने का आरोप लगाया और इसकी निंदा की। राष्ट्रीय मंत्री आशीष चौहान, पूर्व प्रदेश मंत्री अजय भेरटा, कुशल कौंडल सहित अन्य नेताओं ने बताया कि इस लाठीचार्ज में उन्हें और अन्य छात्र नेताओं गौरव अत्री, सुरेश आदि को चोटें आई हैं। प्रांत सह मंत्री नवनीत कौशल ने कहा कि प्रदेश सरकार एबीवीपी के आंदोलन से घबरा गई है। प्रदेश सरकार रूसा को लागू करने में पूरी तरह से नाकाम रही है। एबीवीपी छात्र विरोधी रूसा सिस्टम को वापस करवाकर ही दम लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed