फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   वीरभद्र के पक्ष में उतरा पूरा मंत्रिमंडल

वीरभद्र के पक्ष में उतरा पूरा मंत्रिमंडल

Fri, 08 Aug 2014 05:30 AM IST
Shimla
Shimla Updated Fri, 08 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
शिमला। भाजपा के आक्रामक तेवर अपनाने के बाद हिमाचल प्रदेश के मंत्री और चार निर्दलीय विधायक मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पक्ष में खुलकर उतर गए हैं। मंत्री विद्या स्टोक्स, कौल सिंह ठाकुर, जीएस बाली, सुजान सिंह पठानिया, ठाकुर सिंह भरमौरी, मुकेश अग्निहोत्री, सुधीर शर्मा, प्रकाश चौधरी, कर्नल डीआर शांडिल्य और अनिल शर्मा विधानसभा स्थगित होते ही सीधे मुख्यमंत्री के पास पहुंच गए। पत्रकारों के चले जाने के बाद सारे मंत्री मुख्यमंत्री के साथ बैठे रहे। उन्होंने करीब पौने घंटे तक बैठक की। बाद में सारे मंत्रियों ने मुख्यमंत्री के पक्ष में बयान जारी किया।
विज्ञापन

मंत्रियों ने लिखा, ‘लोकतंत्र संविधान और कायदे कानून के मुताबिक चलता है। सदन में विपक्ष जिस तरह बेवजह हंगामा कर रहा है, वह कानून और लोकतंत्र के खिलाफ है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के जिस मामले पर विपक्ष हल्ला बोल रहा है, उसकी फिलहाल अदालत में सुनवाई चल रही है। केंद्र में भाजपा की सरकार है और जांच एजेंसी भाजपा के पास है। मुख्यमंत्री कई बार स्पष्ट कर चुके हैं कि उन्हें न्यायालय प्रणाली में विश्वास है। मुख्यमंत्री ने कोई गैर कानूनी काम नहीं किया है। इसलिए विपक्ष को लोकतंत्र की प्रक्रिया में विश्वास रखना चाहिए। मुख्यमंत्री के खिलाफ भाजपा नेताओं की तरफ से षड्यंत्र रचा जा रहा है, ताकि उनकी छवि को बदनाम किया जाए। पूरा मंत्रिमंडल मुख्यमंत्री के साथ खड़ा है और भाजपा के इरादों को कभी कामयाब नहीं होने देंगे।’
विज्ञापन


चार निर्दलीय विधायकों ने भी किया गुणगान
चार निर्दलीय विधायकों किरनेश जंग, पवन काजल, बलवीर सिंह वर्मा और मनोहर धीमान ने भी मुख्यमंत्री का गुणगान किया है। चारों ने लिखित बयान भी जारी किया और प्रेस कांफ्रेंस कर सीएम के साथ खड़े होने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि वे भाजपा विधायकों के विधानसभा के भीतर किए आचरण और व्यवहार की निंदा करते हैं। प्रेम कुमार धूमल की ओर से प्रायोजित सोची समझी साजिश के तहत भाजपा विधायक कार्यवाही में विघ्न डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका समर्थन कांग्रेस सरकार को तब तक जारी रहेगा, जब तक मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह हैं। खास बात यह रही कि चारों ने खुद को लिखित बयान में कांग्रेस को एसोसिएट मेंबर लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
कुछ कांग्रेसियों के मन में फूट रहे हैं लड्डू
मुख्यमंत्री ने प्रेस कांफ्रेंस में मनी लांड्रिंग मामले पर कहा कि हो सकता है कि कुछ कांग्रेसियों के मन में लड्डू फूट रहे हों। मगर यह साफ है कि कांग्रेस में कोई ग्रुप नहीं है। राज्यपाल को बधाई देने के लिए पहुंचे विधायकों को ग्रुप के तौर पर नहीं देखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed