फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   स्पीकर से चैंबर में मिले धूमल समेत भाजपा विधायक

स्पीकर से चैंबर में मिले धूमल समेत भाजपा विधायक

Fri, 08 Aug 2014 05:30 AM IST
Shimla
Shimla Updated Fri, 08 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
शिमला। विधानसभा शुक्रवार के लिए स्थगित होने के बाद नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व में भाजपा विधायक स्पीकर बीबीएल बुटेल से उनके चैंबर में मिले। भाजपा ने पूछा कि उनके स्थगन प्रस्ताव को क्यों रद्द किया। यदि रद्द किया तो उसी मुद्दे पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को बयान देने के लिए कैसे दे दिया।
विज्ञापन

भाजपा ने मनी लांड्रिंग मामले में वीरवार को स्थगन प्रस्ताव के लिए नोटिस दिया था, जिसे स्पीकर ने खारिज कर दिया। इसका भाजपा ने जोरदार विरोध किया। सदन स्थगित होने के बाद भाजपा विधायकों ने स्पीकर से मिलकर पूछा कि आखिर जिस मसले पर भाजपा के प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया। उसी मसले पर मुख्यमंत्री को बोलने के लिए कैसे अनुमति दी गई। स्पीकर से मिलने के बाद नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने मीडिया को बताया कि भाजपा स्पीकर के सामने अपना विरोध दर्ज करा चुकी है। सदन में जब तक मनी लांड्रिंग पर भाजपा की मांग को स्वीकार नहीं किया जाता तब तक विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन

इनसेट
एजेंडे के बिना राम कुमार चौधरी को क्यों दी छुट्टी
भाजपा ने स्पीकर से यह भी सवाल किया कि ज्योति हत्याकांड में जेल में बंद दून के कांग्रेस विधायक राम कुमार चौधरी को सदन से छुट्टी क्यों दे दी गई। ऐसी क्या जल्दबाजी थी, जिसके कारण एजेंडे के बिना ही उन्हें राहत दे दी गई। अनुपूरक एजेंडे में भी शामिल नहीं किया गया। विधानसभा परिसर में मीडिया से नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि सरकार के पास बहुमत है। सरकार चाहती तो विधानसभा में बहुमत के साथ राम कुमार चौधरी को छुट्टी दे सकती थी। इस पर भाजपा भी अपनी राय रखती, लेकिन विपक्ष को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया। इस पर भी भाजपा ने अपना विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
कोरम पूरा था, मंजूर कर दी छुट्टी
मैंने विपक्ष के नेता और भाजपा विधायकों को बता दिया है कि नियम 67 के तहत अदालत में विचाराधीन मामले पर सदन में चर्चा नहीं कराई जा सकती। जहां तक राम कुमार चौधरी को छुट्टी देने का सवाल है, वह नियमों में प्रावधान है कि किसी विधायक के बंदी होने पर भी छुट्टी दी जा सकती है। जब मेरे पास चौधरी की छुट्टी पहुंची तो मैंने उसे विधानसभा में रख दिया। चूंकि भाजपा विधायक वाकआउट कर गए थे और सदन में अन्य विधायक बैठे थे। सदन का कोरम भी पूरा था। सदन में उपस्थित सदस्यों ने चौधरी की छुट्टी मंजूर कर दी।
...स्पीकर बृज बिहारी लाल बुटेल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed