Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   दो पूर्व मंत्रियों, पूर्व विस उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक को राहत

दो पूर्व मंत्रियों, पूर्व विस उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक को राहत

Tue, 05 Aug 2014 05:30 AM IST
Shimla
Shimla Updated Tue, 05 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी के 48 नेताओं के खिलाफ नोटिस निरस्त कर दिए हैं। प्रदेश कांग्रेस ने इन्हें अब अभयदान दे दिया है। इससे दो पूर्व मंत्रियों, विस उपाध्यक्ष और एक पूर्व विधायक सहित कई नेताओं को राहत मिली है। अनुशासन कमेटी की रिपोर्ट के बाद यह निर्णय प्रदेश कांग्रेस सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को लिया। मई 2013 में कांग्रेस के 86 नेताओं को कारण बताओ नोटिस दिए गए थे कि उन्होंने वर्ष 2012 में कांग्रेस के खिलाफ काम क्यों किया? अब इनके खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं होगी।
विज्ञापन

सात मई 2013 को दो पूर्व मंत्रियोें नत्था सिंह, सत्यप्रकाश ठाकुर, एक पूर्व विधायक रूप सिंह और पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रामनाथ शर्मा सहित 86 कांग्रेस नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे। इनमें मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के साले अरुण सेन भी शामिल रहे हैं। इनमें से केवल 38 नेताओं के खिलाफ जारी नोटिस मार्च और अप्रैल 2014 में निरस्त कर दिए गए थे। 48 नेताओं के खिलाफ ही नोटिस बचे थे। हालांकि, इनमें बड़ी संख्या में ब्लॉक और इससे निचले स्तर के नेता और कार्यकर्ता शुमार रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति की बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में अनुशासन समिति के चेयरमैन एएन विधार्थी की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के सदस्य मेजर कृष्णा मोहनी, अजय महाजन, नरेश चौहान और कुलदीप सिंह राठौर ने भाग लिया। इसमें जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और पार्टी प्रत्याशियों कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की शिकायतों पर चर्चा हुई। कांग्रेस प्रवक्ता नरेश चौहान ने कहा कि सोमवार को इस कांग्रेस कार्यालय में अनुशासन समिति ने ब्लॉक और जिला कांग्रेस कमेटी के माध्यम से प्राप्त हुए इन कार्यकर्ताओं के जवाबों को जांचा तथा इन जवाबों को संतोषजनक पाया गया। इसी के बाद यह फैसला हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed