फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   कार्यकर्ताओं को अनदेखा करना पड़ी भारी

कार्यकर्ताओं को अनदेखा करना पड़ी भारी

Sun, 08 Jun 2014 05:33 AM IST
Shimla
Shimla Updated Sun, 08 Jun 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
शिमला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सरकारी तंत्र में अनदेखा करना सब पर भारी पड़ा है। लोकसभा चुनावों में हार पर ज्यादातर पर्यवेक्षकों ने हट-हटकर यही बात कही। हालांकि, मोदी फैक्टर के जादू चलने का लोहा सबने माना।
विज्ञापन

शनिवार को हिमाचल कांग्रेस कमेटी के ब्लॉकों के पर्यवेक्षकों की महत्वपूर्ण बैठक कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में हुई। इसकी अध्यक्षता राज्य कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने की। प्रवक्ता नरेश चौहान भी बैठक में मौजूद थे। इसमें हिमाचल कांग्रेस के पर्यवेक्षकों ने अपने-अपने ब्लॉक की रिपोर्ट कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समक्ष प्रस्तुत कर विस्तार से अपनी राय रखी। बैठक में लोकसभा चुनाव में हार के कारणों की समीक्षा की गई। यह बैठक लगभग 5 घंटे तक चली। ब्लॉक पर्यवेक्षकों ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि ये पहली बार हो रहा है कि पार्टी की हार का मंथन प्रदेशाध्यक्ष की ओर से इतनी गंभीरता से किया जा रहा है।
विज्ञापन

बॉक्स 1.
इन्होंने भाग लिया बैठक में
शिमला। इस बैठक में ब्लॉक पर्यवेक्षक मुख्य संसदीय सचिव जगजीवन पाल, नंद लाल, केवल सिंह पठानिया, प्रकाश करड़, रघुवीर ठाकुर, कुलदीप सिंह पठानिया, मेजर कृष्णा मोहनी, सुरेंद्र चौहान, महेेंद्र सिंह चौहान, प्रवक्ता संजय सिंह चौहान के अलावा राजेंद्र जार, विशाल चंबयाल, मनोज पठानिया, तारा ठाकुर, कमलेेंद्र कश्यप, नागेश्वर मनकोटिया, संदीप डोगरा, सतपाल रायजादा, सुरेश कुमार, संजय अवस्थी, लखविंद्र राणा, मदन चौधरी, मनजीत ठाकुर, अरुण शर्मा, नसीमा बेगम, बृज राज ठाकुर, वामन देव ठाकुर, संजीव गुलेरिया, मनोज पठानिया, विजय पाल खाची सहित लगभग 45 पर्यवेक्षक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स 2.
जल्द तैयार होगी विस्तृत रिपोर्ट : सुक्खू
शिमला। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सबके साथ बैठकें कर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी और आने वाले समय में संगठन की मजबूती के लिए अहम फैसलों का समय है। बातों को औपचारिकता मात्र न मानते हुए गंभीरता के साथ लिया जाएगा और आने वाले समय में इन बातों को हाईकमान तथा मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी से कार्यकर्ताओं को उच्च मनोबल के साथ एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed