फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   अब एडमिशन में नहीं रुलाएगा रूसा

अब एडमिशन में नहीं रुलाएगा रूसा

Sat, 07 Jun 2014 05:33 AM IST
Shimla
Shimla Updated Sat, 07 Jun 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
शिमला। प्रदेश भर के छात्रों को अब एडमिशन के दौरान रूसा नहीं रुलाएगा। छात्रों को यूजी कक्षाओं में प्रवेश के दौरान प्रोस्पेक्टस में हर समस्या का समाधान मिलेगा। यूजी कक्षाओं में रूसा शुरू करने में पेश आई समस्याओं से अनुभव लेकर कॉलेजों ने सोच-समझकर नए सत्र के लिए प्रोस्पेक्टस तैयार किए हैं। इन्हें विभाग की गाइडलाइन के मुताबिक तैयार किया गया है।
विज्ञापन

11 जून से कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। 23 जून को पहली मेरिट लिस्ट जारी की जा सकती है। प्रोस्पेक्टस में छात्रों को रूसा और सब्जेक्ट कांबिनेशन को बेहतर ढंग से समझाने के लिए सामग्री उपलब्ध करवाई गई है। राजधानी के कॉलेजों ने मेजर, माइनर, माइनर टू, हॉबी, कंप्लसरी और कंप्लसरी स्किल बेस्ड विषयों के बेस्ट कांबिनेशन का चार्ट तक छपवाया है। छात्र को अपनी पसंद के विषय चुनकर फार्म में भरने हैं। प्रोस्पेक्टस में फीस स्ट्रक्चर सहित हर जानकारी देने का प्रयास किया है। कॉलेजों ने 11 जून से ही कॉलेज परिसर में शिक्षकों की गाइडेंस कमेटी गठित की है। यह 11 से बीस जून तक परिसर में रहेगी। नोटिस बोर्ड पर भी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाने की व्यवस्था है। एक्सीलेंस कॉलेज संजौली के प्राचार्य डा. जेएस नेगी, कोटशेरा के प्राचार्य प्रो. उमा रणदेव, आरकेएमवी की प्राचार्य प्रो. मीरा वालिया ने बताया कि प्रोस्पेक्टस कॉलेज में उपलब्ध रहेंगे। इसमें हर महत्वपूर्ण जानकारी के साथ छात्रों के मार्गदर्शन का प्रयास किया गया है। उन्होंने माना कि इस बार प्रवेश प्रक्रिया को सरल बनाने के उद्देश्य से कई कदम उठाए गए है। गाइडेंस के लिए शिक्षकों की कमेटियां भी काम करेंगी।
विज्ञापन

---
11 से 20 जून तक प्रवेश
कॉलेजों में शिक्षा विभाग की ओर से तय शेड्यूल के मुताबिक 11 से 20 जून तक प्रवेश प्रक्रिया चलेगी। तीस जून तक दस रुपये प्रतिदिन लेट फीस के साथ एडमिशन होगी। 23 जून से कक्षाओं की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
10 जून तक करें आवेदन
आरकेएमवी में चलाए जा रहे सेल्फ फाइनांसिंग कोर्स बीसीए, बीएससी आनर माइक्रो बायोलॉजी और बायोटेक सहित पीजीडीसीए कोर्स के लिए दस जून अंतिम तिथि है। बीसीए की 30 सब्सिडाइज्ड और 30 नॉन सब्सिडाइजड, माइक्रोबायोलॉजी और बायोटेेक की 25-25, जबकि स्नतकोत्तर पीजीडीसीए की बीस सीटें है। कोर्स को 45 फीसदी अंक की योग्यता रखी गई है। प्रोस्पेक्टस मिलना शुरू हो गए हैं।

---
16 तक जमा होंगे फार्म
संजौली कॉलेज में बीसीए कोर्स के लिए प्रोस्पेक्टस उपलब्ध हैं। 16 जून तक कोर्स के लिए आवेदन जमा करवाने की अंतिम तिथि है। कॉलेज में यूजी कोर्स के लिए जमा दो में 55 फीसदी अंक की शर्त पहले की तरह लागू रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed